*कटनी/ सौरभ श्रीवास्तव – प्रतिवर्षानुसार भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार 9 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान नागरिकों व फुटकर व्यवसायियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी व निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दौरान सुचारू यातायात बनाये रखने के निर्देश निगम के अतिक्रमण विभाग को दिए हैं।उक्त निर्देशों के परिपालन में नगर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के साथ ही फुटकर व्यवसायियों को भी व्यवसाय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इस हेतु नगर निगम के अतिक्रमण विभाग व यातायात विभाग द्वारा मंगलवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए राखी बाजार ,सुभाष चौक से मुख्य स्टेशन तक पैदल भ्रमण करते कर यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित कराने की कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान नगर निगम व यातायात विभाग द्वारा सभी फुटकर व्यवसायियों से संपर्क करते हुए व्यवसाय के साथ- साथ शहरी यातायात व्यवस्था व स्वच्छता को बनाए रखने में सहयोग किए जाने की अपील की गई है।
आगामी रक्षाबंधन पर्व में सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु नगर निगम व यातायात विभाग ने चलाया संयुक्त अभियान फुटकर व्यापारियों से शहरी यातायात के साथ स्वच्छता बनाए रखने की गई अपील
सम्बंधित ख़बरें


