कटनी* –(सौरभ श्रीवास्तव) कजलियां पर्व के अवसर पर इस वर्ष भी लल्लू भैया की तलैया में भव्य कजलियां मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी नागरिक बंधुओं को मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।मेले में झूला, जंपिंग पैड, विभिन्न व्यंजन, खेल-खिलौनों की दुकानें और शहर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।आयोजकों ने बताया कि मेला आज शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें परिवार सहित शामिल होकर लोग उत्सव का आनंद ले सकते हैं।


