*कटनी से संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव कटनी – बारडोली उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी कजलियां महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 09, 10 एवं 11 अगस्त 2025 को शहर के आजाद चौक श्रीराम मंदिर परिसर में होगा।समिति के संयोजक राजय रजक (राजू) ने बताया कि यह महोत्सव सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक प्रयास है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, सह संयोजक मनोज निगम एवं विष्णु वाजपेयी हैं। सचिव अभिषेक ताम्रकार और कोषाध्यक्ष शालिनी सोनी ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक आयोजन होंगे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की विनती की है।
बारडोली उत्सव समिति द्वारा गाटर घाट मे 3दिवसीय कजलियां मेला का भव्य आयोजन
सम्बंधित ख़बरें


