P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedकटनी निवासी महिला अर्चना तिवारी रहस्यमय ढंग से लापता, अंतिम बार नर्मदापुरम...

कटनी निवासी महिला अर्चना तिवारी रहस्यमय ढंग से लापता, अंतिम बार नर्मदापुरम में ट्रेन में देखी गईं

* *कटनी* (सौरभ श्रीवास्तव)– कटनी निवासी 28 वर्षीय अर्चना तिवारी 7 अगस्त 2025 से लापता हैं। जानकारी के अनुसार अर्चना तिवारी इंदौर रेलवे स्टेशन से कटनी के लिए ट्रेन के एसी कोच (B3) में सवार हुई थीं और उन्हें कटनी साउथ स्टेशन पर उतरना था।परिजनों ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें अंतिम बार नर्मदापुरम में ट्रेन के अंदर देखा गया था, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। अर्चना का सामान ट्रेन में ही मिला है, जबकि वे स्वयं लापता हैं।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के स्टेशन और ट्रेन मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, साथ ही यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अर्चना तिवारी के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें या 9303818923 नंबर पर संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट