P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedकटनी ब्रेकिंग : पति ने गर्भवती पत्नी की पत्थर पटक कर हत्या...

कटनी ब्रेकिंग : पति ने गर्भवती पत्नी की पत्थर पटक कर हत्या निवार चौकी क्षेत्र का मामला

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव)।अल सुबह 5 बजे पारिवारिक कलह ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की पत्थर पटक कर हत्या कर दी।मृतिका का नाम शिवानी बर्मन (उम्र 21 वर्ष) बताया जा रहा है।मृतिका का मायका बिलहरी गाँव जबकि आरोपी पति रवि बर्मन निवासी ग्राम जरवाही, थाना माधव नगर निवार चौकी का रहने वाला है।पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी की कनपटी पर पत्थर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, लेकिन माधव नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में उसे कुछ ही देर बाद पकड़ लिया गया।पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर अभिरक्षा में लिया है।परिवार के लोगों से बयान लिए जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि यह मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा है।इस त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सीएस नेहा पच्चिसिया के नेतृत्व में एएसआई शुक्ला, एएसआई दुबे, प्रधान आरक्षक मनीष असराइया, अविनाश मिश्रा, नीलेश दुबे व आरक्षक लोकेन्द्र दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट