P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीआज तू जीत गई मैं हार गया, अब कभी लौटकर नहीं आऊँगा......

आज तू जीत गई मैं हार गया, अब कभी लौटकर नहीं आऊँगा… सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप,स्टेट साइबर सेल भोपाल की सूचना पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने युवक को किया सुरक्षित

"पोस्ट वायरल हुई — स्टेट साइबर सेल की मदद से त्वरित कार्रवाई।"

खबर डिजिटल.अंकित झारिया.उमरियापान:- ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दिया। युवक की इस पोस्ट से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही भोपाल साइबर सेल ने तुरंत इसकी सूचना ढीमरखेड़ा पुलिस को दी। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि स्टेट साइबर सेल से हमें सूचना मिली कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए पोस्ट साझा की है।युवक की लोकेशन के आधार पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और युवक को सुरक्षित थाने लाया गया। युवक को समझाइश दी और परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती और उसके बीच विवाद हुआ था।जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी वजह से उसने आत्महत्या करने का कदम उठाने की पोस्ट शेयर किया था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट