राशिफल•

Aaj Ka Rashifal 8 January 2026: इन राशियों को मिलेगी सफलता…

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Aaj Ka Rashifal 8 January 2026: इन राशियों को मिलेगी सफलता…

मेष (Aries) – व्यापार या करियर में आर्थिक प्रबंधन स्वतंत्र रूप से कर सकेंगे। तर्क के आधार पर निर्णय लेंगे। आपके व्यवसाय में कोई ऐसी महिला का कंट्रोल हो सकता है जो तीक्ष्ण बुद्धि वाली या अधिक उम्र की हो सकती है। पेशेवर नौकरी में हैं तो कोई आपसे सलाह ले सकता है। आप दिमाग से नेतृत्व करते हैं ना कि दिल से। प्रेम जीवन मे आपको पार्टनर का साथ मिलेगा। साथी के साथ मिलकर लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सफलता का जश्न मनाएंगे। अविवाहितों के के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा। जो सपनो को पूरा करने में मदद करेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। शराब, मांसाहार से परहेज करें।

शुभ रंग- भूरा, नीला

वृषभ (Taurus) –आपको करियर आगे बढ़ाने के लिए अनेक अवसर मिलेंगे। अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपको सही पेशा खोजने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कहा खर्च करना है कहा नही ध्यान रखें। नौकरी व्यापार में कठिन वित्तीय निर्णय लेना पड़ेगा। दिल की समस्याओं से पीड़ित, लोगों को स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए। प्यार के जीवन में साथी के साथ रिश्ते मे स्थिरता आएगी। अपने साथी की संगति का आनन्द लेंगे। अविवाहित अपने प्रेमी के साथ शादी करने का कदम उठाने का सोच सकते हैं। देवी लक्ष्मी की पूजा करें। मिठाई भोग लगाएं

शुभ रंग:- चमकीला सफेद गुलाबी

मिथुन (Gemini) –करियर में एक से अधिक विकल्प आपको भ्रमित
कर सकते हैं। दूरदर्शिता से काम लें। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है। निवेश के सही चुनाव के लिए, सलाह लें। व्यवसाय के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारीया आपके ऊपर आ सकती हैं। लोन, वित्त व्यवस्था निवेश अनेक कार्यभार आपको सम्भालन पड़ सकते हैं। प्रेम संदर्भ में पिछले रिश्तों से अनसुलझे मुद्दों को ढो सकते हैं। साथी के साथ अतीत की निराशा के कारण आनंद की बजाय भय का अनुभव कर सकते है। भावनात्मक दूरी आ सकती है। अत्यधिक कार्यभार का प्रभाव भी लव लाईफ पर पड़ सकता है। सिंगल लोगों को नए प्रेम की तलाश करने में दिक्कत हो सकती है। छोटी बच्चियों को हलवा खिलाए।

शुभ रंग :- सफेद, बहुरंगी

कर्क (Cancer) – 'व्यवसायिक सफलता, वित्तीय समृद्धि के संकेत हैं। यदि आप कला, डिजाईन, सौंदर्य, फैशन या रचनात्मक क्षेत्र में हैं तो सकारात्मक आर्थिक संकेत है। नौकरी में सहयोग, टीम वर्क फल देगा। करियर मे की गई कड़ी मेहनत फल देगी। व्यापारिक निवेश में वृद्धि की संभावना है। प्रेम संदर्भ में रिश्ते में भावनात्मक दर्द मिलने के संकेत हैं। अस्थाई अलगाव हो सकता है। रिश्ते में कोई गलतफहमी हो सकती है। बहुत अधिक सोचने से बचें। मानसिक तनाव डिप्रेशन की समस्या के लिए पेशेवर सलाह लें। पीली दाल दान करें। गाय को गुड़ खिलाए।

शुभ रंग :- पीला, सुनहरा

सिंह (Leo) - किसी प्रकार का आर्थिक नुक्सान, व्यवसाय में घाटा, नौकरी में असफलता के संकेत हैं। निवेश के लिए अभी समय ठीक नहीं है। पदोन्नति का अवसर हाथ से निकल सकता है। व्यापारिक साझेदारी टूटने के संकेत हैं। कुछ बेहतर मौके मौजूद हो सकते हैं। जो सिख मिली है उसका प्रयोग भविष्य की चुनौतियों के लिए करें। प्रेम संदर्भ में सिंगल लोग किसी के बारे में जानने केलिए उत्सुक हो सकते हैं। रिश्ते के संदर्भ में कोई समाचार आ सकता है। मौजूदा रिश्ते मे प्रेम के प्रति नई ऊर्जा, भावनात्मक गहराई महसूस करेंगे। आपका साथी आज रक्षात्मक बरताव कर सकता है। ब्राह्मणों को हरी सब्जिया दान करें।

शुभ रंग:- हरा, हल्कापीला

कन्या (Virgo) – नए निवेश वाले जोखिम से बचें। वित्तीय सलाह‌कार आपकी मदद कर सकता सकता है। आर्थिक मामलों मे आपकी सोच रुढीवादी रहेगी। खर्च के बजाय बचत को महत्व देंगे। व्यवसाय में स्थिरता बनाए रखने में सफल रहेंगे। नौकरी करियर मे आपके सहकर्मी आपका समर्थन करेंगे। कोई बड़ा अधिकारी आपके कौशल से प्रभावित हो सकता है। पैसे क‌माने के लिए पारंपरिक तरीके अपना सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको और आपके साथी को बड़े फैसले पर पहुचना मुश्किल हो सकता है। भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाएगे निर्णय लेने से पहले आत्म--चिंतन करें। बाहरी शीर.अनदेखा करें।
चावल या चीनी दान करें।

शुभ रंग- सफेद या हल्का नीला

तुला (Libra) – आर्थिक संदर्भ में किसी बड़ी खरीदारी जैसे घर कार के लिए बजट बनाना, अप्रत्याशित खर्चों को सम्भालना, बचत करना, बिलों का भुगतान आदि अनेक कामों में कुशलता पूर्वक प्रबंधन करेंगे। नौकरी की जिम्मेदारी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारी निभाएगे। धन, समय, ऊर्जा संतुलन करना कठिन लग सकता है। वित्तीय प्रवाह को सम्भालने हेतु बुद्धिमानी से काम लें। प्रेम जीवन में आप किसी स्थिति को छोड़ने से हिचकिचा सकते हैं क्योंकि आप सेफ जोन में रहना - चाहते हैं। विकल्प होने के. बावजूद रुकना चुनेंगे। सिंगल लोग सीमित सोच के कारण बेहतरीन अवसर से चूक सकते हैं। आप था आपका साथी एक-दूसरे से स्पष्ट बात करने में डरेंगे। शारीरिक अकड़‌न, पुराना दर्द वापस हो सकता है। मजदूरों को जूते या तिल का तेल दान करें। घर के उत्तर-पश्चिम कोने में लैंप रखें।

शुभ रंग :- बैंगनी, नीला

वृश्चिक (Scorpio) – आपके कार्यस्थल मे मे छल कपट का माहौल है। व्यवसाय, करियर में साव‌धानी बरतें। धोखेबाजी, चोरी या संदिग्ध सौदों बचें। व्यापारिक लेन देन मे पैसों के प्रति सत‌र्क रहे। संसाधनों की चोरी के संकेत है। प्रेम जीवन मे आप भावुक, आत्मविश्वासी, ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका व्यक्तित्व चुंबकीय रहेगा। हर कोई आपके साथ रहना चाहेगा। आप और आपका साथी रिश्ते के साथ नौकरी, प्रियजन, दोस्त आदि को भी समय देंगे। सिंग‌ल लोगों को ऐसा नया प्रेम मिल सकता है जो अत्यंत आकर्षक व्यक्तित्व का होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मसालेदार भोजन से दूर रहें। मां दुर्गा की पूजा करें। गरीबों को भोजन कराए।

शुभ रंग:- हल्का पीला, भूरा

धनु (Sagittarius) – आपके मौलिक विचारों से आपको कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। एक नया करियर अपनाने का | का अवसर मिलेगा। वर्तमान व्यापार में अधिक जिम्मेदारी का काम आ सकता है। वित्तीय स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। उद्यमशील भावना से धन कमाने के अवसर मिलेंगे। प्यार के संदर्भ में भरोसा, सुरक्षित, वफादारी से भरा रिश्ता अनुभव करेंगे। नौकरी मे वेतन वृद्धि मांगने के लिए आत्मविश्वास अनुभव करेंगे। साथी के साथ भौतिक और भावनात्मक प्रचुरता रहेगी। सिंगल हैं तो आज पसंद की किताब पठ सकते है या अपने प्रियजनो के साथ समय व्यतीत करेंगे। पक्षियों को भोजन दें।

शुभ रंग:- क्रीम, तोता हरा

मकर (Capricorn) - आपको लगातार अपने करियर की स्थिरता को खोने का डर सता सकता है। भले ही सब अच्छा चल रहा है परंतु भय के कारण उपलब्धियों का आनन्द नहीं ले पाएंगे। डर पर नियंत्रण करें। आपको लग सकता है कि आपकी वित्तीय सुरक्षा आपके हाथ से छीन ली जाएगी। अपने संसाधनों को साझा करने या खर्च करने मे झिझक सकते हैं। आंतरिक संतुलन खोजें। प्रेम मे आपके लिए सुखद समय आने वाला है।. प्रपोज कर दिया है तो संबंध सकारात्मक , मौजूदा प्रेम में आत्मविश्वास के साथ रिश्ते को गहरा करेंगे। रिश्ते मे नवीनीकरण, भावनात्मक संतुलन आएगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाए। कंबल या सरसों तेल दान करें।

शुभ रंग :- हरा, स्लेटी

कुंभ (Aquarius) करियर, व्यापार के विकास और सफलता के अवसर मिलेंगे। नया प्रोजेक्ट या व्यवसायिक सौदा मिल सकता है। अतिरिक्त धन प्राप्त हो सकता है। परंतु वित्तीय आशीर्वाद प्राप्त होते ही आप इस पैसे को अनावश्यक चीजों पर खर्च करने के लिए ललचाएगा। निवेश के माध्म से भविष्य की तैयारी करें। प्रेम रिश्ते में कुछ छिपे पहलू सामने आ सकते हैं। प्रेमी के प्रति सच्चे रहें। तर्क की बजाय अंतर आत्मा पर भरोसा करें। रिश्ते मे तीव्र आकर्षण, गहन भावनात्मक, आध्यात्मिक संबंध के संकेत हैं। रिश्ते से जुड़े सवालों के जवाब आप पहले से ही जानते हैं। सफेद वस्तुएँ दान करें।चांदी के गिलास में पानी पिए। मानसिक स्पष्टता के लिए ध्यान करें।

शुभ रंग:-रंग:- क्रीम, गुलाबी

मीन (Pisces) नए वित्तीय अवसर, भौतिक लाभ, दीर्घकालीन सुरक्षा अप्रत्याशित नकद प्राप्ति के संकेत हैं। नया नौकरी प्रस्ताव आ सकता है। निवेश के लिए शुभ समय है। कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। वित्तीय ज्ञान बढाए । बचत करें। वर्तमान कंपनी में उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल टाईम के दोस्तों से मिल सकते हैं। प्रेम संदर्भ में आप और आपका साथी बचपन के प्रेमी हो सकते हैं। शादीशुदा हैं तो बच्चों के बारे में सोच सकते हैं। कोई पूर्व साथी रिश्ते में हस्तक्षेप कर सकता है। सिंगल हैं तो नए साथी के साथ चंचल मासूम प्यार अनुभव करेंगे। मिश्री का दान करें। गुलाब जल का प्रयोग करें।

शुभ रंग :- सफेद, लाल

मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना