Bhopal Metro Project: हजारों कब्रों से गुजरेगी मेट्रो, प्लान सुन कांप जाएगी रूह

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Metro Project: हजारों कब्रों से गुजरेगी मेट्रो, प्लान सुन कांप जाएगी रूह

मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. दोनों शहरों में मेट्रो ट्रेनों की शुरुआत हो चुकी है, हालांकि परियोजना का बड़ा हिस्सा अभी निर्माणाधीन है. इसी बीच भोपाल मेट्रो के एक हिस्से को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राजधानी के भोपाल टॉकीज इलाके स्थित शाही कब्रिस्तान बड़ा बाग के नीचे से प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन का मुस्लिम समुदाय लगातार विरोध कर रहा है.

मेट्रो लाइन हजारों कब्रों के नीचे से गुजरने वाली है

मामला अब कानूनी रूप ले चुका है. कमेटी इंतेजामियां औकाफ-ए-आम्मा ने मध्यप्रदेश राज्य वक्फ अधिकरण में याचिका दायर कर मेट्रो लाइन निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है. साथ ही नारियलखेड़ा क्षेत्र की वक्फ जमीन पर किए जा रहे निर्माण को भी चुनौती दी गई है. शुक्रवार को इस मामले में वक्फ ट्रिब्यूनल में सुनवाई हुई. ट्रिब्यूनल ने भोपाल मेट्रो प्रबंधन से जवाब तलब किया है और अगली सुनवाई 14 मई को तय की गई है. विवाद की वजह यह है कि प्रस्तावित मेट्रो लाइन हजारों कब्रों के नीचे से गुजरने वाली है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही जा रही है.

मेट्रो परियोजना से करीब एक एकड़ क्षेत्र प्रभावित

कमेटी का कहना है कि मेट्रो परियोजना से करीब एक एकड़ क्षेत्र प्रभावित हो सकता है. उनका दावा है कि इससे बड़ी संख्या में कब्रों के अस्तित्व और संरचना पर खतरा पैदा हो सकता है. विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि अब तक मेट्रो प्रशासन की ओर से इस हिस्से का विस्तृत नक्शा, सुरक्षा रिपोर्ट या तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है. विरोध केवल बड़ा बाग तक सीमित नहीं है. हमीदिया रोड स्थित मासूमा तकिया अम्मनशाह, मस्जिद नूरानी, मुल्लाशाह और अन्य पंजीकृत वक्फ कब्रिस्तानों के नीचे से भी अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन निकालने की योजना पर सवाल उठाए गए हैं. समुदाय का कहना है कि इन स्थानों पर हजारों कब्रें मौजूद हैं और निर्माण कार्य से उनकी पवित्रता और संरचना प्रभावित हो सकती है. बीते दिनों कब्रिस्तान परिसर में बैठकर लोगों ने मेट्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था. अब समुदाय इस मुद्दे को कानूनी लड़ाई के जरिए आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. लोगों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन धार्मिक स्थलों और कब्रिस्तानों की संवेदनशीलता का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके B

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi