LPG को लेकर बड़ा अपडेट: MP में नहीं है पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कमी, ये है नया नियम

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

LPG को लेकर बड़ा अपडेट: MP में नहीं है पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कमी, ये है नया नियम

भोपाल/ खबर डिजिटल/ खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिती बनने के बाद देशभर में Petrol, diesel, and LPG gas cylinder की कमी की खबरें लगातार आ रही है। लेकिन मध्यप्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही LPG gas रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इसका उद्देश्य कालाबाजारी और अफरा-तफरी को रोकना तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से समान वितरण सुनिश्चित करना है। यह बात मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में LPG gas cylinder उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो, इस हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में वितरक स्तर पर एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति निर्मित नहीं हो। राजपूत ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं आपूर्ति बनी हुई है।

Chhatarpur Lpg Cylinder Crisis : एलपीजी बुकिंग नियम, होटल में ग्राहकों की कमी, ठप्प पड़े होटल

LPG gas की आपूर्ति घरेलू उपभोक्ताओं को किया जाये

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के कारण आयात में हुई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कम्पनियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं कि LPG की आपूर्ति एवं विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को किया जाये। ऑयल कम्पनियों द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिये वितरण प्रणाली में कुछ उपाय शुरू किये गये हैं।

25 दिन बाद होगी अगली बुकिंग

अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इसका उद्देश्य कालाबाजारी और अफरा-तफरी को रोकना तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से समान वितरण सुनिश्चित करना है। इन परिस्थितियों में ऑयल कम्पनियों द्वारा तय किया गया है कि वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा किसी और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (होटल, मॉल, वल्क एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि) को कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं की जायेगी।

घरेलू सिलेण्डर की उपलब्धता की समीक्षा

जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिला स्तर पर खाद्य विभाग तथा ऑयल कम्पनी के अधिकारी और एलपीजी वितरकों के साथ नियमित रूप से बैठक कर वाणिज्यिक और घरेलू सिलेण्डर की उपलब्धता की समीक्षा करें। साथ ही जिले के बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की भी बैठक कर उनके पास उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं उनकी ईंधन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये वैकल्पिक ईंधन आपूर्ति/स्रोतों का उपयोग करने की सलाह दी जाये।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : इस दिन पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम‑किसान योजना की 22वीं किस्त

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बंडोल-बखारी मार्ग पर लगाया जाम

10 minutes ago

दीपावली की खुशी में छाया मातम: एक साथ उठीं 6 अर्थियां...आक्रोशित लोगों ने लगाए प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

18 minutes ago

कांग्रेस को सिर्फ ‘ईद’ नजर आती है, वह दीपावली को भूल गई BJP विधायक का कांग्रेस पर तीखा हमला

about 5 hours ago

धनतेरस पर भंडारे के आयोजन में सेवा से ज्यादा प्रचार की चर्चा! कमानिया गेट हनुमान मंदिर में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

about 6 hours ago

CM ने 40 करोड़ श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए खाली जगह पर अतिथि निवास बनाने का किया आग्रह

about 6 hours ago

उज्जैन तिलकेश्वर गौशाला में CM मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, देखें वीडियो

about 7 hours ago

और पढ़ें

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बंडोल-बखारी मार्ग पर लगाया जाम
मध्यप्रदेश

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बंडोल-बखारी मार्ग पर लगाया जाम

दीपावली की खुशी में छाया मातम: एक साथ उठीं 6 अर्थियां...आक्रोशित लोगों ने लगाए प्रशासन मुर्दाबाद के नारे
मध्यप्रदेश

दीपावली की खुशी में छाया मातम: एक साथ उठीं 6 अर्थियां...आक्रोशित लोगों ने लगाए प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस को सिर्फ ‘ईद’ नजर आती है, वह दीपावली को भूल गई BJP विधायक का कांग्रेस पर तीखा हमला
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को सिर्फ ‘ईद’ नजर आती है, वह दीपावली को भूल गई BJP विधायक का कांग्रेस पर तीखा हमला

धनतेरस पर भंडारे के आयोजन में सेवा से ज्यादा प्रचार की चर्चा! कमानिया गेट हनुमान मंदिर में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
मध्यप्रदेश

धनतेरस पर भंडारे के आयोजन में सेवा से ज्यादा प्रचार की चर्चा! कमानिया गेट हनुमान मंदिर में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने 40 करोड़ श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए खाली जगह पर अतिथि निवास बनाने का किया आग्रह
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने 40 करोड़ श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए खाली जगह पर अतिथि निवास बनाने का किया आग्रह

उज्जैन तिलकेश्वर गौशाला में CM मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, देखें वीडियो
मध्यप्रदेश

उज्जैन तिलकेश्वर गौशाला में CM मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, देखें वीडियो

MP गोवर्धन पूजा: CM मोहन यादव आज देंगे बड़ी सौगात, गौशालाओं को मिलेगी सरकारी अनुदान
मध्यप्रदेश

MP गोवर्धन पूजा: CM मोहन यादव आज देंगे बड़ी सौगात, गौशालाओं को मिलेगी सरकारी अनुदान

MP स्वामित्व पंजीयन: 76 हजार ग्रामीण क्षेत्र के मकान मालिकों की हुई निःशुल्क रजिस्ट्री
मध्यप्रदेश

MP स्वामित्व पंजीयन: 76 हजार ग्रामीण क्षेत्र के मकान मालिकों की हुई निःशुल्क रजिस्ट्री

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद