BJP New Nigam Mandal Suchi: नई निगम-मंडल की सूची जारी, इस दिग्गज नेता को मिली अहम जिम्मेदारी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

BJP New Nigam Mandal Suchi: नई निगम-मंडल की सूची जारी, इस दिग्गज नेता को मिली अहम जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पिछले कई दिनों से सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब आखिरकार विराम लग गया है. नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल ने भाजपा नेता Virendra Goyal को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी नियुक्ति पत्र को लेकर फैला भ्रम भी पूरी तरह खत्म हो गया है.

कथित नियुक्ति आदेश तेजी से वायरल

दरअसल, 9 और 10 मई के दौरान सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति आदेश तेजी से वायरल हुआ था. उस समय कई लोगों ने इसे आधिकारिक आदेश मान लिया था, लेकिन बाद में विभाग ने साफ कर दिया कि वह दस्तावेज फर्जी है और सरकार की ओर से कोई अधिकृत आदेश जारी नहीं किया गया है. इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक स्तर पर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि आखिर नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे मिलेगी.

अधिकारिक आदेश जारी

अब नगरीय विकास विभाग के उपसचिव सी.के. सद्भाव की ओर से जारी आधिकारिक आदेश ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है. आदेश जारी होने के साथ ही वीरेंद्र गोयल की नियुक्ति पर अंतिम मुहर लग गई है और विकास प्राधिकरण में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है.

वीरेंद्र गोयल ने जताई खुशी

नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने इस जिम्मेदारी को लेकर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी कारणों और कुछ गलतफहमियों की वजह से नियुक्ति आदेश जारी होने में देरी हुई थी. अब उनका पूरा फोकस सिंगरौली के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर रहेगा. वहीं, पूर्व अध्यक्ष Dilip Shah ने भी सोशल media के जरिए वीरेंद्र गोयल को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में सिंगरौली विकास प्राधिकरण विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस