BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव संभव! रेस में कैलाश विजयवर्गीय से लेकर नरोत्तम मिश्रा शामिल

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव संभव! रेस में कैलाश विजयवर्गीय से लेकर नरोत्तम मिश्रा शामिल

भारतीय जनता पार्टी की आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अपनी नई राष्ट्रीय टीम का गठन कर सकती है. इस बार मध्यप्रदेश के नेताओं की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है और कई बड़े चेहरों को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है.

पार्टी की इन दोनों समितियों को माना जा रहा है बेहद महत्वपूर्ण

सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा की संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति को लेकर हो रही है. पार्टी की इन दोनों समितियों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां शामिल नेताओं की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति तय करने में अहम होती है. सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश से वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल बताया जा रहा है. अगर उन्हें इन समितियों में जगह मिलती है तो इसे राज्य के राजनीतिक प्रभाव में बड़ी बढ़ोतरी के तौर पर देखा जाएगा.

कई नाम आ रहे सामने

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद को लेकर भी कई नाम सामने आ रहे हैं. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह को इस पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है. वहीं राष्ट्रीय महासचिव पद के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और कविता पाटीदार के नामों की चर्चा लगातार बनी हुई है. पार्टी इस बार महिला नेतृत्व को ज्यादा महत्व देने के संकेत दे रही है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि मध्यप्रदेश से किसी महिला नेता को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

इनका नाम चर्चा में

राष्ट्रीय मंत्री पद के लिए अरविंद भदौरिया और गौरव तिवारी के नाम चर्चा में हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर आशीष अग्रवाल और जीतू जिराती के नामों को लेकर भी राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामेश्वर शर्मा और भक्ति शर्मा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है.

मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रभारी और सह-प्रभारी मिलने की भी संभावना

सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस बार संगठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है. पार्टी अलग-अलग राज्यों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर व्यापक संदेश देने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी के तहत मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रभारी और सह-प्रभारी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है. चर्चा यह भी है कि गुजरात से किसी अनुभवी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. अगर मध्यप्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी हिस्सेदारी मिलती है, तो इसका असर आने वाले चुनावों और प्रदेश की राजनीति पर साफ तौर पर दिखाई दे सकता है. भाजपा के भीतर फिलहाल नई टीम को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है और अंतिम फैसले का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 1 hour ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह