BJP का 3D प्लान एक्टिव, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मिलेगी खास ट्रेनिंग

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

BJP का 3D प्लान एक्टिव, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मिलेगी खास ट्रेनिंग

भारतीय जनता पार्टी आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने में जुट गई है. पार्टी ने देशभर के कार्यकर्ताओं के लिए ‘पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ शुरू करने की तैयारी की है. इस अभियान के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रवादी सोच को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उन्हें भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है.

‘3D फॉर्मूला’ का इस्तेमाल

इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को एक विशेष पाठ्यक्रम के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. करीब 100 पेज के इस पाठ्यक्रम में संगठन की विचारधारा, राजनीतिक रणनीति और देश से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी. भाजपा इस बार प्रशिक्षण कार्यक्रम को पहले की तुलना में ज्यादा अनुशासित और व्यवस्थित बनाने की तैयारी में है. पार्टी ने इस अभियान में ‘3D फॉर्मूला’ को भी शामिल किया है. इसमें संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान, मतदाता सूची से अवैध नाम हटाने और कानूनी प्रक्रिया के जरिए उन्हें वापस भेजने जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी. पार्टी नेताओं का मानना है कि आने वाले समय में जनसंख्या असंतुलन और घुसपैठ जैसे मुद्दे राजनीतिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं.

प्रशिक्षण कार्यक्रम होगी आयोजित

मध्य प्रदेश में भी इस अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. भोपाल में 16 और 17 मई को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके लिए प्रदेश स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं. इस बार प्रशिक्षण प्रक्रिया को काफी सख्त बनाया गया है. कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी और उन्हें लिखित परीक्षा भी देनी होगी. परीक्षा में कम से कम 80 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी रखा गया है. ऐसा नहीं करने पर प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा और भविष्य में संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर इसका असर पड़ सकता है.

कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से 200 रुपए शुल्क जमा करना होगा

प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से 200 रुपए शुल्क जमा करना होगा. साथ ही ‘सरल’ ऐप के जरिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. बिना ऐप एंट्री के किसी भी कार्यकर्ता को प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने दिया जाएगा. भाजपा इस अभियान के जरिए संगठन को वैचारिक रूप से और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस