MP Pariksha Par Samvad: CM मोहन ने दिए सफलता के मंत्र, बच्चों से किया संवाद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP Pariksha Par Samvad: CM मोहन ने दिए सफलता के मंत्र, बच्चों से किया संवाद

mp pariksha par samvad: भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 फरवरी को अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने साइकोलोजिस्ट की तरह पहले तो विद्यार्थियों के मन का भाव जाना, फिर उसके बाद उनसे खुलकर बात की। सीम डॉ. यादव ने विद्यार्थियों की शंकाओं का भी समाधान किया। उन्होंने बच्चों को परीक्षा के दौरान लक्ष्य पर ध्यान और कड़ी मेहनत करने सहित कई मंत्र दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि मुझे बीते शन‍िवार को आना था, लेक‍िन व्यस्तता के चलते नहीं आ पाया। आज मैं अपना वादा न‍िभाने आया हूं। मैं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का गार्जियन बनकर आया हूं। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की शुभकामनाएं दी।

बैतूल की घनी बस्तियों में अब नहीं रुकेगा एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड का रास्ता, एक्शन मोड में प्रशासन - Khabar Digital

गौरतलब है कि, स्‍कूल शिक्षा व‍िभाग ने सोमवार को शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में उठने वाली तरह-तरह की शंकाओं और उनके समाधान पर चर्चा की। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने स्टूडेंट्स के कई सवालों के जवाब दिए, समाधान किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन की कसौटी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन की पहचान है। उन्होंने स्टूडेंट्स को तनाव से मुक्त रहकर, सकारात्मक सोच और सही समय प्रबंधन के साथ परीक्षा देने के व्यावहारिक सुझाव दिए।

एकाग्रचित्त होकर करें पढ़ाई, च‍िंतन मनन भी करें
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव न लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करें। वे चिंतन-मनन को भी अपने अध्ययन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल मूल्यांकन का माध्यम है, इसे भय का कारण न बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलता से न घबराने का संदेश दिया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यदि पहली बार सफलता न मिले, तो दूसरी बार और अधिक आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। सफलता निरंतर प्रयास से ही प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो भी काम करें उसे पूरे मन और समर्पण के साथ करें।

​मुख्यमंत्री के आलीराजपुर दौरे की तैयारी तेज, कलेक्टर ने सभा स्थल का लिया जायजा - Khabar Digital

मेहनत के लिए किया प्रेरित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और दूरदर्शिता से हम सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि वे डॉक्‍टर, इंजीन‍ियर, वकील, श‍िक्षक और राजनेता बनना चाहते हैं। इस पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने उनसे कहा कि वे अपने लक्ष्य स्पष्ट रखें और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें।

परीक्षा को तनाव के रूप ने नहीं उत्‍सव के रूप में मनाएं- स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि परीक्षा एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनते ही बच्चे तनाव में आ जाते हैं। जैसे-जैसे परीक्षाएं नज़दीक आती हैं, बच्चों में चिंता और दबाव स्वाभाविक रूप से बढ़ने लगता है। ऐसे समय में परीक्षा को तनाव नहीं, बल्कि एक उत्सव और अवसर के रूप में देखना चाह‍िए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देनी चाह‍िए। इसी उद्देश्य से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर साल “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इसके माध्यम से देशभर के विद्यार्थी सीधे प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कई तरह के सवाल पूछे। कार्यक्रम में सच‍िव स्‍कूल श‍िक्षा व‍िभाग डॉ. संजय गोयल, आयुक्‍त लोक श‍िक्षण संचालनालय श‍िल्‍पा गुप्‍ता सह‍ित बड़ी संख्‍या में स्‍कूल श‍िक्षा व‍िभाग के अधि‍कारी-विद्यार्थी उपस्‍थ‍ित थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/alirajpur-cm-mohan-yadav-visit-preparation-update/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस