Milk Testing App: अब मोबाइल ऐप से होगी दूध की जांच, प्रोसेस जान लें और मिलावट से बचें

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Milk Testing App: अब मोबाइल ऐप से होगी दूध की जांच, प्रोसेस जान लें और मिलावट से बचें

इंदौर दुग्ध संघ अब दूध संग्रह व्यवस्था को और ज्यादा पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. दूध की गुणवत्ता जांच के लिए अब मोबाइल आधारित टेस्टिंग ऐप का उपयोग किया जाएगा. यह ऐप नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा तैयार किया गया है और इसे दुग्ध संग्रह प्रक्रिया में लागू करने की शुरुआत कर दी गई है.

दूध जांच की नई प्रक्रिया

सोमवार को इंदौर दुग्ध संघ में इस नई व्यवस्था को लेकर फील्ड स्टाफ के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें दुग्ध संग्रह केंद्रों पर काम करने वाले कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के संचालन और दूध जांच की नई प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि किस तरह ऐप के माध्यम से दूध की गुणवत्ता की जांच तुरंत और सटीक तरीके से की जा सकेगी.

जानें सिस्टम की खासियत

नई तकनीक के जरिए दूध में मौजूद फैट, एसएनएफ और अन्य गुणवत्ता मानकों की रीडिंग तुरंत मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी. इससे जांच प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा आसान और पारदर्शी बनने की उम्मीद है. अधिकारियों का कहना है कि इससे दूध उत्पादकों और दुग्ध संघ के बीच भरोसा भी मजबूत होगा. इस सिस्टम की खास बात यह है कि जांच के बाद प्राप्त जानकारी तुरंत किसानों और प्लांट स्टाफ दोनों के साथ साझा की जाएगी. यानी दूध की गुणवत्ता से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड रियल टाइम में उपलब्ध रहेगा. इससे किसी तरह की गड़बड़ी या विवाद की संभावना भी कम होगी.

किसानों को मिलेगा लाभ

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को ऐप का लाइव डेमो भी दिखाया गया. उन्हें बताया गया कि किस तरह रियल टाइम डेटा मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया काम करेगी. साथ ही डेटा सुरक्षित रखने और सही तरीके से अपडेट करने के तरीके भी समझाए गए.दुग्ध संघ का मानना है कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से दुग्ध संग्रह व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी और किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा. आने वाले समय में इस तकनीक को सभी दुग्ध संग्रह केंद्रों पर पूरी तरह लागू करने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस