Indore High BP: हर 8वां व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का शिकार! इंदौर की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, ये लक्षण ना करें इग्नोर

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Indore High BP: हर 8वां व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का शिकार! इंदौर की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, ये लक्षण ना करें इग्नोर

आज की तेज रफ्तार जिंदगी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है. सुबह से देर रात तक काम का दबाव, घंटों मोबाइल और लैपटॉप पर समय बिताना, तनाव, जंक फूड और पर्याप्त नींद न लेना अब युवाओं को तेजी से हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की ओर धकेल रहा है. डॉक्टर इसे “साइलेंट किलर” मानते हैं, क्योंकि लंबे समय तक इसके लक्षण स्पष्ट दिखाई नहीं देते और अचानक गंभीर परेशानी सामने आ सकती है.

हाई ब्लड प्रेशर से कई लोग परेशान

इंदौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए स्क्रीनिंग अभियान के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. जांच में हर आठवां व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित मिला है. मार्च तक जिले में करीब 12 लाख 86 हजार लोगों की जांच की गई, जिनमें 98 हजार से ज्यादा लोगों में हाइपरटेंशन की पुष्टि हुई. वहीं 62 हजार से अधिक लोग डायबिटीज के मरीज पाए गए. एमवाय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में आने वाले रोजाना मरीजों में लगभग 15 प्रतिशत लोग उच्च रक्तचाप से प्रभावित मिल रहे हैं.

कैसे होता है हाई ब्लड प्रेशर

विशेषज्ञों का कहना है कि इंदौर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में काम का तनाव, देर रात तक जागना, फास्ट फूड और शारीरिक गतिविधि की कमी बड़ी वजह बन रही है. अब 30 से 40 साल के लोगों में भी हाई ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ रहा है.

हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों ने सुनाई आपबीती

विजय नगर निवासी 34 वर्षीय आनंद शुक्ला इसका उदाहरण हैं. निजी कंपनी में काम करने वाले आनंद रोजाना 10 से 12 घंटे लैपटॉप पर काम करते थे. तनाव, बाहर का खाना और कम नींद के कारण उन्हें चक्कर और सिरदर्द की शिकायत होने लगी. जांच में उनका ब्लड प्रेशर 170/110 निकला. अब वे नियमित इलाज के साथ योग और वर्कआउट कर रहे हैं. इसी तरह 42 वर्षीय कारोबारी भरत गर्ग लंबे समय से धूम्रपान और अनियमित दिनचर्या के कारण परेशान थे. नियमित जांच न कराने की वजह से अचानक सीने में दर्द हुआ और अस्पताल पहुंचने पर हाई ब्लड प्रेशर के साथ हृदय संबंधी समस्या सामने आई.

हाई ब्लड प्रेशर को लेकर क्या बोले डॉक्टर

डॉक्टरों के अनुसार लगातार तनाव, अधिक नमक और जंक फूड, धूम्रपान, शराब और शारीरिक श्रम की कमी हाई ब्लड प्रेशर की प्रमुख वजह हैं. इसके लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर, सांस फूलना, सीने में दर्द, धुंधला दिखना और अधिक थकान शामिल हैं. एमवाय अस्पताल के मेडिसिन विभाग के Dr. Ashok Thakur का कहना है कि समय पर जांच, संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी की गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 4 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 5 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!