लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद से 1500 खाते में डाले जाएंगे, बोले सीएम मोहन यादव

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद से 1500 खाते में डाले जाएंगे, बोले सीएम मोहन यादव

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के एक कार्यक्रम में कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में जारी की जा रही राशि दीपावली (Diwali Benefits for Women in Madhya Pradesh) के बाद से 1500 रुपए प्रतिमाह की जाएगी और वर्ष 2028 तक बहनों को प्रतिमाह 3000 रुपए अंतरित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मऊगंज को 241.33 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश ने बाढ़ प्रभावित छत्तीसगढ़ को भेजी 5 करोड़ की मदद और राहत सामग्री - Khabar Digital

आगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गांव स्वावलम्बन की अद्भुत मिसाल हैं। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में स्वदेशी को अपनाते हुए आत्मनिर्भरता और स्वावलम्बन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है। हमारी इस सामर्थ्य के परिणाम स्वरूप ही देश की कीर्ती गाथा सम्पूर्ण विश्व में गूंज रही है और स्वामी विवेकानंद का कथन की "21 वीं सदी भारत की होगी" साकार हो रहा है।

यह भी पढ़ें – मऊगंज को ₹241.33 करोड़ की विकास सौगात देंगे CM मोहन यादव, – Khabar Digital

गर्व का विषय है कि स्वामी विवेकानंद अर्थात श्रद्धेय नरेन्द्र नाथ दत्त की भावना को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चरितार्थ किया है। देश के गरीब, युवा, अन्नदात और महिलाओं का कल्याण तथा विकास तपोनिष्ट प्रधानमंत्री श्री मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसी माह प्रदेश आगमन के लिए स्वीकृति प्रदान की है। राज्य सरकार ने प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में विकास और जनकल्याण के लिए कभी भी संसाधनों की कमी नहीं होने दी, इसी का परिणाम है कि प्रदेश में चहुंओर विकास का परचम लहरा रहा है। जबकि अन्य दलों की सरकारें विकास के लिए सदैव संसाधनों के अभाव का बहाना बनाती रहीं।

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal Today: जानें कैसा रहेगा आज का दिन – Khabar Digital

खेत में किसान और सीमा पर जवान का सम्मान हमारी सरकार की प्राथमिकता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेत में किसान और सीमा पर जवान दोनों का सम्मान हमारी सरकार के लिए सर्वोपरि है। किसान सम्मान निधि तथा अन्य प्रोत्साहन गतिविधियों के माध्यम से राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। पर्याप्त सिंचाई और बिजली की उपलब्धता प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें – नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते – Khabar Digital

मध्यप्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस अंचल के चारों जिलों सीधी,सिंगरौली, मऊगंज और रीवा में भी सिंचाई सुविधा का निरंतर विस्तार हो रहा है। रीवा सोलर परियोजना की बिजली से दिल्ली की मेट्रो ट्रेन चल रही है। शीघ्र ही क्षेत्र में स्थापित होने वाले खाद्य प्रसंस्करण इकाई से युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्धन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना, स्वसहायता समूह की गतिविधियों ने बहनों के जीवन को आसान बनाया है। राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें –श्रम विभाग की समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिए निर्देश – Khabar Digital

मुख्यमंत्री ने की क्षेत्रीय आकांक्षाओं के अनुरूप निर्माण कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवतालाब के कार्यक्रम में सांगीतिक प्रस्तुति देने वाले समूह को प्रोत्साहन स्वरूप 50 हजार रुपए, नृत्य मंडली के प्रत्येक सदस्य को 5 हजार रुपए, बनारस से आए दल को 25 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय मांगों को स्वीकार्य करते हुए अनेक निर्माण कार्यों की घोषणा की।

https://youtu.be/1VGBmKtlLq8
शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी