MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार को लेकर एक्शन मोड में मोहन सरकार, मंत्रियों को देना होगा हिसाब, तभी मिलेगी कुर्सी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार को लेकर एक्शन मोड में मोहन सरकार, मंत्रियों को देना होगा हिसाब, तभी मिलेगी कुर्सी

मध्य प्रदेश में निगमों और मंडलों में लगातार हो रही नियुक्तियों के बीच अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद सरकार का अगला बड़ा कदम कैबिनेट विस्तार होगा. सूत्रों के अनुसार मोहन यादव सरकार इस दिशा में सक्रिय हो चुकी है और जल्द ही मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. इसी कारण मंत्री पद की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं में उत्सुकता और बेचैनी दोनों बढ़ गई हैं.

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज

हालांकि विस्तार से पहले मौजूदा मंत्रियों को एक अहम प्रक्रिया से गुजरना होगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ संकेत दिए हैं कि मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा. सरकार के ढाई साल पूरे होने के मौके पर सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों और कार्यों का विस्तृत प्रेजेंटेशन देना होगा. इसके लिए उन्हें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुलाया गया है.

विभागवार बैठकों का आयोजन

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि हर मंत्री अपने विभाग और प्रभार वाले जिलों में किए गए कार्यों का पूरा ब्यौरा तैयार रखें. साथ ही भविष्य की योजनाओं और विकास की दिशा पर भी स्पष्ट जानकारी दें. 8 मई से 10 मई के बीच विभागवार बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इन प्रस्तुतियों की समीक्षा होगी.

आम जनता से जुड़े मुद्दों बढ़ानी होगी सक्रियता

मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया है कि जो मंत्री आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और पारंपरिक तरीके से हटकर काम कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. इसलिए इन बैठकों को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पहले मंत्रियों से उनके काम की समीक्षा करने को कहा गया है, उसके बाद सरकार उनकी प्रदर्शन के आधार पर आगे निर्णय लेगी. इसके साथ ही केवल मंत्री ही नहीं बल्कि विभागों के शीर्ष अधिकारी जैसे एसीएस, पीएस और सचिव भी इस समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा होंगे. साफ है कि सरकार इस बार प्रदर्शन के आधार पर ही आगे की रणनीति तय करने के मूड में है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस