भोपाल/ खबर डिजिटल/ MP Gold Silver Rate Today: खाड़ी देशों में युद्ध के बाद अब मध्यप्रदेश के सर्राफा बाजार में सोना चांदी के दामों थोड़ी गिरावट आने लगी है। शनिवार को भोपाल सर्राफा बाजार में 24 Carat Gold Rate प्रति दस ग्राम 1,60,730 रुपये है। Today 22 Carat Gold Price प्रति दस ग्राम 1,47,340 रुपये में है। 18 Carat Gold Rate प्रति 10 ग्राम 1,20,560 रुपये में है। वहीं Today Silver Price Per Gram/Kg एक किलों चांदी का भाव 2,79,900 रुपये में है।
Read more: एमपी के सूचना आयुक्त होंगे आलोक नागर और राजेश भट्ट… जल्द होगा नोटिफिकेशन जारी - Khabar Digital
सोना-चांदी अभी महंगा होगा
खबर डिजिटल ने भोपाल सर्राफा बाजार के व्यापारी नवनीत अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार सोना और चांदी के भाव अभी अस्थितर बने हुए हैं। भाव में तेजी और मंदी देखी जा रही। त्योहार करीब आते ही सोने के भाव में तेजी बढ़ेगी और चांदी भी महंगी होगी। साथ ही सोना चांदी का रेट कस्टमर के मांग पर भी निर्भर करता है।
Read more: CM मोहन यादव का आज कटनी और बैतूल दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम - Khabar Digital
महंगाई का भी दिखाई दिया असर
बढ़ती ऊर्जा कीमतों के चलते महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऊंचे क्रूड ऑयल ने महंगाई बढ़ने की आशंका को जन्म दिया है, जिसके चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं। अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़ों के आधार पर अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। जिससे ब्याज दरों में जल्द कमी की संभावना और धूमिल हुई है।
Read more: कांग्रेस का मिशन पंचायत… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बूथ मजबूती का दिलाया संकल्प - Khabar Digital
लंबे समय तक युद्ध बढ़ा सकता है दबाव
पिछले दो हफ्तों में बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया है क्योंकि निवेशकों ने अपने अन्य निवेशों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोना बेचा है। इस सबके बावजूद, सोने में इस साल अब तक लगभग 18 प्रतिशत की तेजी आई है और यह अधिकतर समय 5 हजार डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर बना हुआ है।









