मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ गिर सकती है बिजली

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ गिर सकती है बिजली

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है. राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और बिजली चमकने का सिलसिला शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम बने रहने की संभावना जताई है. खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में अब भी तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.

मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में इस समय दो ट्रफ लाइन सक्रिय हैं और ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसी वजह से आधे प्रदेश में तूफानी मौसम देखने को मिल रहा है. विभाग का कहना है कि एक-दो दिन बाद मौसम फिर शुष्क हो सकता है, जिसके बाद तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने करीब 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें भोपाल, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, सागर, रायसेन, शिवपुरी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, जबलपुर और सीधी समेत कई जिले शामिल हैं. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है.

यहां होगी हल्की बारिश

शुक्रवार को भी प्रदेश के कई शहरों में मौसम का असर साफ दिखाई दिया. कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं हल्की बारिश हुई. भोपाल, सिवनी, रायसेन, दमोह, देवास, विदिशा, शिवपुरी, बैतूल और मंडला समेत कई जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया. एक तरफ बारिश और तूफान का असर है, वहीं दूसरी तरफ कई शहर भीषण गर्मी से तप रहे हैं. रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शाजापुर और उज्जैन में भी पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया. भोपाल और इंदौर में तापमान 41 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया.

मई के शुरुआती दिनों में आमतौर पर तेज गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई के शुरुआती दिनों में आमतौर पर तेज गर्मी रहती है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम का पैटर्न बदल गया है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर आंधी और बिजली गिरने के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. किसानों को भी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान