Railways News: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी से सावधान… सोशल मीडिया पर फर्जी भर्ती विज्ञापनों का जाल

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Railways News: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी से सावधान… सोशल मीडिया पर फर्जी भर्ती विज्ञापनों का जाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने युवाओं और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से सतर्क रहने की अपील की है। रेलवे प्रशासन के संज्ञान में आया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भ्रामक विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। इनके जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर आर्थिक ठगी का प्रयास किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने किया अलर्ट
मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारतीय रेलवे में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों और पारदर्शी व्यवस्था के तहत होती है। रेलवे की सभी नियमित भर्तियां केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और रेलवे भर्ती सेल (RRC) के माध्यम से ही की जाती हैं।

MP News: भारी डिस्काउंट के जाल में फंस रहे ग्राहक… सावधानी से करें ऑनलाइन शॉपिंग

बिना परीक्षा भर्ती और डायरेक्ट जॉइनिंग के दावे फर्जी
रेल प्रशासन ने कहा है कि रेलवे में प्रत्यक्ष भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी या किसी निजी एजेंसी के माध्यम से चयन की कोई व्यवस्था नहीं है। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले 'बिना परीक्षा भर्ती', 'डायरेक्ट जॉइनिंग', 'तुरंत नियुक्ति', 'कम योग्यता में सरकारी नौकरी' और 'निश्चित चयन' जैसे दावों से सावधान रहने की जरूरत है। ठग रेलवे का नाम, लोगो और कई बार रेलवे स्टेशनों के नाम का अनधिकृत इस्तेमाल कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के विज्ञापनों का भारतीय रेलवे या भोपाल रेल मंडल से कोई संबंध नहीं होता।

नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को न दें पैसा
भोपाल मंडल ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी भर्ती संबंधी सूचना पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता केवल अधिकृत स्रोतों से जांचें। रेलवे में नौकरी दिलाने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति, संस्था या एजेंसी को किसी भी प्रकार की धनराशि न दें। यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध भर्ती विज्ञापन मिलता है या कोई व्यक्ति रेलवे में नौकरी लगवाने का दावा करता है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या संबंधित अधिकारियों को दी जा सकती है। साइबर ठगी की स्थिति में साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत की जा सकती है। साथ ही फर्जी विज्ञापन की शिकायत संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराने की भी अपील की गई है।

MP News: अमृत हरित महाअभियान में खंडवा नंबर-1… लक्ष्य से 17 हजार से अधिक पौधे लगाए

केवल आधिकारिक माध्यमों से करें भर्ती की जानकारी की पुष्टि
रेलवे भर्ती से संबंधित प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए केवल भारतीय रेलवे, रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक भर्ती ऑफर, नौकरी की गारंटी और बिना परीक्षा नियुक्ति जैसे दावों के झांसे में न आएं। सतर्कता और आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि कर युवा आर्थिक ठगी से बच सकते हैं।

Big Breking News: मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा…सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट