डिंडोरी में 'मिठाई' का लालच देकर खिलाया सुअर मार बम, चबाते ही उड़ गए चीथड़े

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

डिंडोरी में 'मिठाई' का लालच देकर खिलाया सुअर मार बम, चबाते ही उड़ गए चीथड़े

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव। डिंडोरी जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाला और दिल दहला देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा।

जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पड़रिया छांटा गांव में एक वहशी ने मजाक या साजिश के तहत एक मासूम ग्रामीण को मौत के मुंह में धकेल दिया। आरोपी ने देसी बम को 'रसगुल्ला' बताकर युवक के हाथ में थमा दिया और जैसे ही युवक ने उसे मिठाई समझकर चबाया, उसके मुंह में जोरदार धमाका हो गया। इस भयानक हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया, अस्पताल पहुचने के पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।

​

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना मंगलवार की देर शाम लगभग 8 बजे की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेंद्र बरोतिया पिता स्व. फुल्लू लाल बरोतिया के रूप में हुई है।

​घटना के वक्त राजेंद्र अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घर के आंगन में जल रही आग के पास बैठा हुआ था। तभी गांव का ही एक व्यक्ति रामभगत बरोतिया वहां पहुंचा और राजेंद्र के पास आकर बैठ गया। दोनों के बीच आम बातचीत चल रही थी, तभी रामभगत ने अपनी जेब से कोई वस्तु निकाली और राजेंद्र को 'रसगुल्ला' बताकर खाने का झांसा दे दिया।

​

​राजेंद्र ने बिना किसी शक के उस सुअर मार बम को असली रसगुल्ला समझकर अपने मुंह में रख लिया।

​जैसे ही राजेंद्र ने उसे चबाने की कोशिश की, विस्फोटक भीषण दबाव के कारण उसके मुंह के भीतर ही फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि राजेंद्र के मुंह और जबड़े के चीथड़े उड़ गए और वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

​

​घटना के बाद परिवारवालों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बीच परिजन आनन-फानन में घायल राजेंद्र को एक ऑटो में बैठाकर डिंडोरी जिला अस्पताल लेकर दौड़े, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, धमाके से मुंह के अंदरूनी हिस्से में गंभीर और असाध्य चोटें आईं थीं, जिससे अत्यधिक खून बहने और श्वास नली क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।

​

​बुधवार सुबह पुलिस ने जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मर्चुरी के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे, जिनकी जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिर कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है?

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामभगत बरोतिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और विस्फोटक अधिनियम (Explosive Substances Act) की धारा 3 व 4 के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया है।

​इस वीभत्स घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है कि आखिर ग्रामीण इलाकों में प्रतिबंधित और बेहद खतरनाक 'सुअर मार बम' जैसे विस्फोटक आसानी से कैसे उपलब्ध हो रहे हैं और आरोपी को यह बम किसने और कहां से दिया था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP में 42 साल बाद बदलेंगी जिलों और तहसीलों की सीमाएं! 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से शुरू होगी सुनवाई

19 minutes ago

रीवा सांसद के बयान पर जीतू पटवारी का पलटवार, बोले- 2029 में जनता तय करेगी कौन नशे में और कौन होश में

about 1 hour ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की पूरी तारीख

about 1 hour ago

3 करोड़ की गाड़ी, 4 लाख मेहमान और UAE की मॉडल्स... अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा शाही धमाका!

about 1 hour ago

Milk Price Hike: महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम

about 1 hour ago

इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया हिरासत में, पारिवारिक विवाद में मारपीट और धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

about 4 hours ago

और पढ़ें

MP में 42 साल बाद बदलेंगी जिलों और तहसीलों की सीमाएं! 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से शुरू होगी सुनवाई
मध्यप्रदेश

MP में 42 साल बाद बदलेंगी जिलों और तहसीलों की सीमाएं! 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से शुरू होगी सुनवाई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, MP का जवान भी शामिल
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, MP का जवान भी शामिल

रीवा सांसद के बयान पर जीतू पटवारी का पलटवार, बोले- 2029 में जनता तय करेगी कौन नशे में और कौन होश में
मध्यप्रदेश

रीवा सांसद के बयान पर जीतू पटवारी का पलटवार, बोले- 2029 में जनता तय करेगी कौन नशे में और कौन होश में

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की पूरी तारीख
मध्यप्रदेश

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की पूरी तारीख

3 करोड़ की गाड़ी, 4 लाख मेहमान और UAE की मॉडल्स... अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा शाही धमाका!
मध्यप्रदेश

3 करोड़ की गाड़ी, 4 लाख मेहमान और UAE की मॉडल्स... अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा शाही धमाका!

Milk Price Hike: महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम
मध्यप्रदेश

Milk Price Hike: महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम

रणबीर कपूर की रामायण में बीते 6 दिनों में 10 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, कमाई में तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड
फिल्म रिव्यू

रणबीर कपूर की रामायण में बीते 6 दिनों में 10 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, कमाई में तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड

ब्रजेश पाठक ने कसा अखिलेश पर तीखा तंज, अयोध्या के दौरे को लेकर उठाए कई सवाल
नेशनल पॉलिटिक्स

ब्रजेश पाठक ने कसा अखिलेश पर तीखा तंज, अयोध्या के दौरे को लेकर उठाए कई सवाल

दूध के बढ़ते दामों ने फिर उड़ाई आम जनता की नींदे, 12 नवंबर को लागू होंगे नए रेट
बिजनेस न्यूज

दूध के बढ़ते दामों ने फिर उड़ाई आम जनता की नींदे, 12 नवंबर को लागू होंगे नए रेट