P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअमेठीअमेठी के आदर्श पांडेय ने UPSC में हासिल की 28वीं रैंक, जिले...

अमेठी के आदर्श पांडेय ने UPSC में हासिल की 28वीं रैंक, जिले का नाम रोशन

अमेठी के सोनारी कनू गांव निवासी आदर्श पांडेय ने UPSC 2024 में 28वीं रैंक हासिल कर जिले और ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया। बिना कोचिंग स्वाध्ययन से सफलता पाई।

अमेठी के आदर्श पांडेय ने बढ़ाया जिले और ब्राह्मण समाज का गौरव, यूपीएससी में पाई 28वीं रैंक: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक के सोनारी कनू गांव निवासी आदर्श पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में देशभर में 28वीं रैंक प्राप्त कर न केवल जिले बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आदर्श के पिता चंद्रभान पांडेय अमेठी तहसील में अमीन पद पर कार्यरत हैं तथा अमीन संघ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श ने अपनी शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने बी.ए. एलएल.बी. (इंटीग्रेटेड कोर्स) किया और फिर बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर स्वाध्ययन के माध्यम से यूपीएससी की तैयारी की। सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम आज मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को घोषित हुआ, जिसमें कुल 1009 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। आदर्श ने प्री, मेंस और इंटरव्यू — तीनों चरणों को सफलता पूर्वक पार करते हुए 28वीं रैंक हासिल की।

अपने पुत्र की सफलता पर चंद्रभान पांडेय ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा, पूर्वजों का आशीर्वाद और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आदर्श ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर मन में लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो किसी भी कठिन परीक्षा को जीता जा सकता है। अमेठी सहित पूरे क्षेत्र में आदर्श की इस उपलब्धि पर गौरव और खुशी की लहर है।

1002024999
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट