P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: जनता के बीच जाना नहीं भूले सीएम योगी आदित्यनाथ… व्यस्त...

UP News: जनता के बीच जाना नहीं भूले सीएम योगी आदित्यनाथ… व्यस्त शेड्यूल को किया दरकिनार

गुरु गोरक्षनाथ की पूजा में भी हुए शामिल

लखनऊ/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कहा जाता है कि वो जनता के बीच जाना कतई नहीं भूलते, प्रदेश की जनता यदि उनके दरबार में दरख्वास्त लगाने आती है तो वो उनसे मिलने जरुर जाते हैं। इसी का नजारा एक बार फिर देखने को मिला, जब गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद शुक्रवार सुबह जनता दर्शन के बीच पहुंचे। इससे पहले मकर संक्रांति के दिन लाखों भक्तों ने गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पित की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने तड़के मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और परंपरा के अनुसार खिचड़ी का भोग लगाया। इस दौरान सीएम ने नेपाल नरेश की ओर से भेजी गई खिचड़ी भी श्रद्धा के साथ अर्पित की।

महिला को तत्काल सहायता देने के दिए निर्देश
जनता से मिलने से दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ एक महिला से मिले, जिसने अपनी बेटी की शादी कराने की अपील की। जिस पर मुख्यमंत्री ने उसका आवेदन आयुक्त को सौंपते हुए निर्देश दिए कि उसकी बेटी का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराया जाए। इस दौरान कई लोग अपना इलाज कराने की अपील लेकर आए थे, जिस पर उन्होंने आर्थिक सहयोग जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही भूमाफिओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने की समय पर समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह नियमित पूजा-अर्चना के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने करीब दो सौ लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकारियों को तत्काल निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही स्थानीय स्तर पर जनता को लाभ देने के अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय स्तर पर ही मामलों को निपटा लें, ताकि लोगों को यहां पर आने की आवश्यकता ही ना पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट