Gold and Silver Price in MP : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव

Gold and Silver Price in MP : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार आ रही तेजी के बाद आज सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। आज 10 ग्राम सोना आज 52 हजार 224 रुपये में बिक रहा है, जबकि एक किलो चांदी 58 हजार 436 रुपये की हो गई है। Bullion Market सराफा बाजार में दो बार कीमतों में परिर्तन आते हैं। एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को सोने-चांदी की कीमत कम और ज्यादा होता रहता है। रक्षाबंधन के पहले सोने और चांदी के बनी राखियों की मांग बढ़ी थी, जिसके चलते सोने चांदी के भाव में कुछ तेजी थी। भोपाल मार्केट में अब सोने के भाव कम होने का अनुमान है। आभूषण निमार्ताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही सोने-चांदी की कीमते तय होती है। इसके बाद खुदरा बाजार में भी भाव तय होते हैं। व्यापारी नवनीत अग्रवाल के अनुसार खरीददारों के लिए ज्वैलरी खरीदने का ये अच्छा मौका है। शादियों के सीजन शुरू होने के पहले सोना और चांदी की खरीददारी कर सकते हैं। मांग बढ़ते ही सोना और चांदी के ज्वैलरी की कीमतों में तेजी आयेगी।

ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान 

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं. इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है. इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है. ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है. ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है. 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है, उसपर 999 अंक दर्ज होगा

कैरेट में क्या होता है फर्क? 

सोने की शुद्ध की पहचान के लिए हॉलमार्क होता है। 24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं। इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है। जिससे लचीला भी ज्यादा होता है। 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं। ये ज्वैलरी बनाने के दौरान मजबूती लाने के लिए किया जाता है। वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है।

ऐसे तय होते हैं सोना-चांदी के भाव

सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोना जिस कीमत पर सोना खरीदते हैं, वह स्पॉट प्राइस यानी हाजिर भाव होता है। ज्यादातर शहरों के सराफा एसोसिएशन के सदस्य मिलकर बाजार खुलने के समय दाम तय करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भाव अन्तरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा होता है। इसके साथ ही सोना और चांदी की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इसमें वैट, लेवी एवं लागत जोड़कर दाम घोषित किए जाते हैं। वहीं दाम पूरे दिन चलते हैं। यहीं वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment