मध्य प्रदेश में निगम मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हो गई है और जल्द नई सूची जारी होने की संभावना है. करीब 20 नामों पर सहमति बन चुकी है, जिनमें केपी यादव समेत कई अनुभवी और नए चेहरे शामिल हैं. केपी यादव को किसी बड़े कॉरपोरेशन का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है.
एमपी बीजेपी में निगम मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है. करीब 11 संस्थाओं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए लगभग 20 नामों पर सहमति बन चुकी है. इनमें पूर्व सांसद केपी यादव को किसी बड़े निगम का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है.
मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों की बहुप्रतीक्षित नियुक्तियों की सूची जल्द जारी होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, कई दौर की बैठकों के बाद तैयार सूची को केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिल चुकी है और प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. करीब 30 से 32 नेताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिल सकती है, जिनमें कई पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हैं.