भोपाल/खबर डिजिटल/ 15 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव गुरुवार, 16 अक्टूबर को बिहार विधान सभा के दो निर्वाचन क्षेत्र में जाएंगे।
बिहार विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र के कदमकुआं और विक्रम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्वती विद्यालय कीड़ा मैदान में जन सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विधानसभा कुम्हरार में पार्टी के प्रत्याशी श्री संजय गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव विक्रम विधानसभा में पार्वती उच्चतर विद्यालय के खेड़ा मैदान में आयोजित सभा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विक्रम निर्वाचन क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में जनसंपर्क भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जनसभाओं को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।


