छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोडी पेंच नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।
नहाने के दौरान हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार का सुबह आठ बजे 22 वर्षीय युवक राजकुमार सरेआम पेंच नदी में नहाने गया था। जिसके बाद मृतक राजकुमार पानी के अधिक गहराई में चला गया, जिसमें डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की टीम उतरी और दो घंटे के अंदर शव को बरामद कर लिया गया है।पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है और जांच की जा रही है।
आसपास नहीं है सुरक्षा के इंतजाम
पेंच नदी में यह घटना पहली नहीं है, इसके पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है इसके बाद भी जिम्मेदार लोगों का इस और ध्यान नहीं है। नाहीं तो कोई संकेतक बोर्ड लगाया गया है, नाहीं कोई सुरक्षा के इंतजाम देखने को मिलेंगे। ग्राम वासियो ने इस घटना को देखते हुए शासन प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में और किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना यहां ना हो, इस और शासन को ध्यान देना होगा। जल्द से जल्द सुरक्षा के इंतजाम करना होंगे।


