सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ लव जिहाद और धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं को लेकर हिंदू संगठन प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन अब इसमें आरक्षित वर्ग से जुड़े संगठन भी आगे आने लगे हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी मूल संस्कृति नष्ट हो रही है। वहीं विधर्मी लोग उनकी बहन-बेटियों को लव जिहाद के नाम पर धर्मांतरण करा रहे हैं। जिसके पीछे विदेशी फंडिंग भी सामने आई है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान की नारेबाजी
सिवनी जिले में अनुसूचित जाति जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा सिवनी शहर के कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन देकर विरोध जताया गया। जनजाति वर्ग के लोगों का कहना है कि आदिवासी समाज की बच्चियों को प्रलोभन देकर,बहला-फुसलाकर लव जिहाद में फंसाया जा रहा हैं। वहीं भोले भाले आदिवासी लोगों को क्रिश्चियन समाज के द्वारा धर्मांतरण करा रहे है। सिवनी जिले में ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर आदिवासी समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। अनुसूचित जाति जनजाति सुरक्षा मंच बनाकर अब इसका विरोध जाता जा रहा है। मंच के नरेश वरकडे और लोचन मर्सकोले ने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कड़ा कानून बनाने की मांग सरकार से की है।
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले नहीं रुकने की स्थिति में अनुसूचित जाति जनजाति सुरक्षा मंच उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, कि अगर इस विषय पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो अपने ढंग से विधर्मियों से निपटेंगे।


