चंदेरी/ खबर डिजिटल/ पिछले कई वर्षों से चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में खाद् के लिए डबल लॉक सिस्टम के गोदाम न होने से क्षेत्र की जनता को खाद की किल्लत का लगातार सामना करना पड़ रहा था साथ ही खाद वितरण प्रणाली में भी दलालों की सक्रियता निरंतर जारी थी। इस समस्या को देखते हुए चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र के माध्यम चंदेरी विधानसभा की तीनों मुख्यालय चंदेरी ,ईसागढ़,नईसराय के लिए से मांगपत्र के द्वारा मांग की गई थी।
उल्लेखनीय है कि ईसागढ़ और चंदेरी में खाद वितरण के लिए डबल लॉक गोदाम उपलब्ध नहीं होने से चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों तहसीलो के हजारों किसानों को जिला मुख्यालय अशोकनगर में डबल लाक खाद की गोदाम के खाद लेने के लिए कई किलोमीटर कि दूरी से आने और परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस दृष्टि से किसानों को तीनों तहसीलो के मुख्यालयों पर डबल लॉक गोदाम उपलब्धता हो जाने से किसानों की खाद की समस्या का समाधान हो सकेगा।
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग से तीनों जगह नईसराय, ईसागढ़, चंदेरी में डबल लॉक गोदाम खोलने की अनुमति मिल गई है। जिससे अब चंदेरी विधानसभा के हजारों किसानों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा और उनको आसानी से डबल लाक के माध्यम से खाद उपलब्ध हो जाएगा.
क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग से चंदेरी विधानसभा को प्राप्त डबल लॉक सिस्टम की गोदामों की स्वीकृति के लिए चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह सहित क्षेत्र की जनता ने सिंधिया जी का आभार माना है।
MP का मौसम : 12 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी, 2 नवंबर तक यही स्थिति – Khabar Digital


