P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: बस स्टैंड पर फ्री की पार्किंग, कचरा घर में तब्दील

Jhabua News: बस स्टैंड पर फ्री की पार्किंग, कचरा घर में तब्दील

गंदगी और बदबू के कारण हो रही परेशानी

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड के समीप कहने को तो पार्किंग स्थल है, लेकिन वास्तव में देखे तो यह कचरा घर (स्थल)से ज्यादा कुछ नहीं है। यहां खड़े होकर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी खुद दुखी है, गंदगी और बदबू के बीच सेवा देना उनकी मजबूरी है। लेकिन जिम्मेदारों को यह पीड़ा नहीं दिखाई दे रही है।

जिला मुख्यालय होने के चलते प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन यहां वाहन पार्किंग करना सबसे बड़ी समस्या है

राणापुर से अनिल मुनिया ने बताया कि उनके रिश्तेदार बस से आ रहे है, वह मिलने आया है । बस स्टैंड पर फोर व्हीलर लेकर खड़े नहीं रह सकते है। इसीलिए यहां पार्किंग स्थल पर आया हूं। यहां तो खड़े रहना ही मुश्किल है। नगर पालिका प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा है।

ड्राइवर अकरम भाई ने बताया कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां पार्किंग सुविधा नहीं है। गाड़ी खड़ी करने के लिए सरकारी दफ्तरों के पास पहुंचते है ।

जिनके जिम्मे सफाई की व्यवस्था है उन पर ही गंदगी करने के आरोप लग रहे है। साथ ही आसपास के दुकानदार भी यहां गंदगी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। चौराहे पर यातयात को नियंत्रित करने के दायित्व निभाने वाले पुलिसकर्मी का राजेंद्र सिंह परमार ने इसी पीड़ा को बताया कि गंदगी बदबू के बीच कैसे यहां ड्यूटी कर रहे है। उन्होंने ने कहा कि कई बार जिम्मेदारों को बोला लेकिन कोई ध्यान ही नहीं देता है।

नगर पालिका की यह पार्किंग सुविधा फ्री है लेकिन गंदगी के कारण यहां कोई आना नहीं चाहते है।

सीएमओ मिलन पटेल ने बताया कि दुकानदार कचरा करते है, चालानी कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारी जाएगी

  • MP RTE के अंतर्गत अब इस डेट तक करा सकेंगे एडमिशन, पढ़ें पूरी खबर

    MP RTE के अंतर्गत अब इस डेट तक करा सकेंगे एडमिशन, पढ़ें पूरी खबर

    भोपाल: शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। केंद्र ने एडमिशन की तिथि को बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी प्रथम चरण की लॉटरी में चयनित निजी स्कूलों में 25 अप्रैल तक एडमिशन ले सकेंगे। पहले…


  • World Heritage Day: 18 को MP के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश, आदेश जारी…

    World Heritage Day: 18 को MP के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश, आदेश जारी…

    भोपाल/खबर डिजिटिल: World Heritage Day: 18 अप्रैल दिन शनिवार को विश्व विरासत दिवस के मौके पर MP के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश रहेगा। यह निर्णय मध्यप्रदेश के संस्कृति, पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने लिया है। राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया है कि “विश्व विरासत दिवस”…


  • प्रतिज्ञा भलावी ने CBSE 10वीं में 92.8% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

    प्रतिज्ञा भलावी ने CBSE 10वीं में 92.8% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

    सिवनी/ खबर डिजिटल/ CBSE कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में होनहार छात्रा प्रतिज्ञा भलावी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंग्लिश मीडियम से अध्ययन करते हुए उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विशेष योग्यता हासिल की। प्रतिज्ञा की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे…


सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट