P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व व्यवस्थापन के दिए...

जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व व्यवस्थापन के दिए निर्देश

*जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व व्यवस्थापन के दिए निर्देश*

कटनी – जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सोमवार को विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालय की स्वच्छता, वॉटर प्रूफिंग और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक नस्तियों को रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखा जाए और अनुपयोगी सामग्री को सात दिनों में हटाया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर रूम, स्थापना, मनरेगा, पंचायत, मीडिया, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई शाखाओं का जायजा लिया। सीईओ ने बरसात से प्रभावित कमरों की मरम्मत, शौचालयों की नियमित सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएँ भी सुनीं और संवेदनशीलता से निराकरण का आश्वासन दिया।

सुश्री कौर ने परिसर का निरीक्षण करते हुए खरपतवार व कचरा तुरंत साफ करने को कहा। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, शबाना बेगम, योगेंद्र असाटी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट