झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड के समीप कहने को तो पार्किंग स्थल है, लेकिन वास्तव में देखे तो यह कचरा घर (स्थल)से ज्यादा कुछ नहीं है। यहां खड़े होकर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी खुद दुखी है, गंदगी और बदबू के बीच सेवा देना उनकी मजबूरी है। लेकिन जिम्मेदारों को यह पीड़ा नहीं दिखाई दे रही है।
जिला मुख्यालय होने के चलते प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन यहां वाहन पार्किंग करना सबसे बड़ी समस्या है
राणापुर से अनिल मुनिया ने बताया कि उनके रिश्तेदार बस से आ रहे है, वह मिलने आया है । बस स्टैंड पर फोर व्हीलर लेकर खड़े नहीं रह सकते है। इसीलिए यहां पार्किंग स्थल पर आया हूं। यहां तो खड़े रहना ही मुश्किल है। नगर पालिका प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा है।
ड्राइवर अकरम भाई ने बताया कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां पार्किंग सुविधा नहीं है। गाड़ी खड़ी करने के लिए सरकारी दफ्तरों के पास पहुंचते है ।
जिनके जिम्मे सफाई की व्यवस्था है उन पर ही गंदगी करने के आरोप लग रहे है। साथ ही आसपास के दुकानदार भी यहां गंदगी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। चौराहे पर यातयात को नियंत्रित करने के दायित्व निभाने वाले पुलिसकर्मी का राजेंद्र सिंह परमार ने इसी पीड़ा को बताया कि गंदगी बदबू के बीच कैसे यहां ड्यूटी कर रहे है। उन्होंने ने कहा कि कई बार जिम्मेदारों को बोला लेकिन कोई ध्यान ही नहीं देता है।
नगर पालिका की यह पार्किंग सुविधा फ्री है लेकिन गंदगी के कारण यहां कोई आना नहीं चाहते है।
सीएमओ मिलन पटेल ने बताया कि दुकानदार कचरा करते है, चालानी कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारी जाएगी
-
दिवाली की सफाई से दांतों की सफाई तक: त्योहारों के मौसम में मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखने पर डॉ. सोनिया दत्ता की राय

नई दिल्ली : देश भर में लोग दिवाली के मौके पर अपने घरों की सालाना साफ-सफाई कर रहे हैं। कोई घर के अनछुए कोनों से धूल-मिट्टी हटा रहा है, तो कोई अलमारियों को व्यवस्थित कर रहा है; कोई अपने घर को सजा रहा है, तो कोई परिवार और दोस्तों के स्वागत की तैयारी में जुटा…
-
अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

मुंबई: वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत सरकार द्वारा तेल एवं गैस क्षेत्र में की गई निवेशक-अनुकूल नीतिगत पहलों का स्वागत करते हुए कहा है कि हालिया सुधार सरकार के दृष्टिकोण में अधिक विश्वास, कारोबार में सुगमता और घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाते…
-
वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

मुंबई: वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295, एनएसईः वीईडीएल) के शानदार प्रदर्शन के बाद, प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी को लेकर अपना सकारात्मक नजरिया बरकरार रखा है। उन्होंने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (बीएसईः 500188, एनएसईः एचआईएनडीज़ैआईएनसी) के बेहतरीन मुनाफे, बेहतर होती परिचालन दक्षता (ऑपरेटिंग एफिशिएंसी), मजबूत होती बैलेंस शीट और क्षमता…
