बैतूल/ सचिन जैन/खबर डिजिटल/ सृजन साहित्य कुंज की बैठक इंडियन कॉफी हाउस में संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रम ‘आसावरी 2025’ उत्सव पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पुराने और नए सदस्यों ने हिस्सा लिया। यह संस्था विगत 18 वर्षो से संचालित जिले में एकमात्र महिलाओं की साहित्यिक संस्था है और सभी लेखन कार्यो में सक्रिय हैं।
ब्रह्मकुमारी आश्रम में आयोजन
आज की बैठक में संस्था का वार्षिक उत्सव ‘आसावरी 2025’ 16 नवम्बर को ब्रह्मकुमारी आश्रम में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। सखियों का काव्य पाठ और सृजन सखी विद्या निर्गुडक़र के काव्य संग्रह अपराजिता का विमोचन किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था की श्रीमती मधुबाला देशमुख, माधवी ठाकुर, विद्या निर्गुडकर, मीना चांदे, चित्रा धोटे, मीरा एंथोनी, अरुणा पाटणकर और ललिता कोसे आदि मौजूद थी। संस्था ने सभी से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
