श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में पुलिस ने नशा माफिया पर बड़ी चोट की है। श्योपुर देहात थाना क्षेत्र की पुलिस ने जलालपुरा चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 472 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब और ट्रक की कुल कीमत करीब 47 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा का रहने वाला है।
वाहनों की जांच के दौरान खुलासा
श्योपुर देहात थाना प्रभारी शशि तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने श्योपुर राजस्थान सीमा जलालपुरा चौकी पर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान कोटा राजस्थान की ओर से एक ट्रक (नंबर UP 80 HT 5247) आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर चालक अचानक ट्रक मोड़ने लगा। पुलिस को शक हुआ और तत्काल फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया।पुलिस ने तलाशी ली तो ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसे देख पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने तत्काल ट्रक शराब को कब्जे में लेकर देहात थाने में रखवा दिया है।अब पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।आखिर यह शराब कहा से लाई गई थी और चालक इसको खपाने के लिए कहां जा रहा था।
शिवपुरी की तरफ जा रही थी लालपरी
पुलिस के मुताबिक लालपरी (ट्रक) चालक कोटा राजस्थान से श्योपुर की तरफ आ रहा था. तभी पुलिस को भनक लगी. तो पुलिस ने श्योपुर राजस्थान की सीमा जलालपुरा चौकी पर नाकाबंदी लगाई, लालपरी (ट्रक) चालक पुलिस की नाकाबंदी को देखकर ट्रक को मोड़कर भागने की फिराक में था, परंतु पुलिस ने अपनी गाड़ी से फिल्मी अंदाज में उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया, लालपरी (ट्रक) चालक से पूछताछ की तो बह सही जवाब नहीं दे सका,पुलिस ने लालपरी (ट्रक) को चेक किया, तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी, पुलिस ने शराब से संबंधित दस्तावेज की मांग की पंरतु लालपरी (ट्रक) चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, पुलिस ने लालपरी (ट्रक) और शराब को जब्त कर लिया है, और चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसडीओपी बोले – पुलिस ने अंग्रेजी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है
श्योपुर एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि.वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत.देहात श्योपुर पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई है, लालपरी (ट्रक) शराब की पेटियों से भरी हुई जब्त की गई है, 472 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 22 लाख 50 रुपये थी, आरोपी भूरा पुत्र सीताराम धाकड़ उम्र 29 साल निवासी सतनबाड़ जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है, शराब और लालपरी (ट्रक) की कुल कीमत 47 लाख 50 हजार है, पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


