P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : मां के डांटने पर कुएं में कूदा नाबालिग… क्रेन...

Chhindwara News : मां के डांटने पर कुएं में कूदा नाबालिग… क्रेन की मदद से निकाला शव को बाहर

रात भर चलते रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ देहात थाना क्षेत्र के न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में रविवार को सुबह नौ बजे 14 वर्षीय छात्र सार्थक ने अपने घर के पास ही बने कुएं में छलांग लगा दी थी, जिसके बाद से ही एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकलने का प्रयास करती रही, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी और रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा, सोमवार की सुबह करीब दस बजे एनडीआरएफ की टीम ने क्रेन की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मां की डांट से नाराज था नाबालिग
दरअसल बताया जा रहा है कि मां की डांट से नाराज होकर घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी थी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरु किया। वहीं टीम को सफलता 24 घंटे के बाद मिली, लेकिन वो नाबालिग को नहीं बचा पाए, क्रेन की मदद से शव को निकाला गया। वहीं कुएं में पानी ज्यादा होने के चलते पंप लगाकर पानी निकाला गया।

24 घंटे के बाद युवक का शव निकाला गया
घटना की जानकारी लगते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, और नाबालिग को निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली तो फिर कुएं के आसपास कचरा काफी था और रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही थी तो आसपास पहले साफ सफाई कराई गई, इसके बाद मोटर पंप लगाकर कुआं को खाली करने का प्रयास चला रहा लेकिन बार-बार पानी कुएं में भर रहा था तो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाल लिया गया।

एनडीआरएफ के अधिकारियों ने मीडिया से की चर्चा
एनडीआरएफ के अधिकारी गणेश कुमार धुर्वे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमको लगभग 23 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव को बाहर निकलने में लगा, है रविवार की सुबह करीब दस बजे पुलिस से जानकारी मिली थी कि बजरंग नगर में कुएं में एक युवक कूद गया है, सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम मौके पर पहुंच कर निकलने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पानी अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई, इसके बाद से ही तीन मोटर पंप के जरिए कुएं का पानी खाली कराया जा रहा था, क्योंकि कुएं की गहराई अधिक थी और 30 से 40 फीट पानी भरा हुआ था जिसे खाली करने के लिए 15 से 16 घंटे लग गए। कुएं के आसपास साफ सफाई नहीं होने से रेस्क्यू करने में परेशानी हुई है, और पानी अधिक होने के कारण इतना समय लगा है, लेकिन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकालने का प्रयास किया गया और उसमें सफलता हासिल हुई।

मां नें डांटा तो उठाया बेटे ने कदम
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मां ने किसी बात को लेकर नाबालिग को डांट दिया तो उससे ही नाराज होकर उसने कुएं में कूदने का मन बनाया और कूद गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, और मामले की जांच की जा रही है यह जांच का विषय है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट