उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ तुम खुश हो ना दुनिया में तुम्हें कितना भी प्यार करने वाला मिल जाए.. लेकिन एक बात याद रखना। मेरे जैसा प्यार करने वाले के लिए… तुम तरस जाओगी। कुछ इसी तरह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पत्नी की बेरुखी से परेशान 27 साल के युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया।
मजदूरी का काम करता था देवीलाल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है उसने आत्महत्या के लिए पहले सल्फास की डिब्बी खोलकर गोलियां जमीन पर पटक दीं। फिर दो गोलियां उठाईं, कुछ सोचा फिर पांच गोलियां एक साथ हाथ में लीं इन्हें उछाला और इसके बाद गटक गया आत्महत्या करने वाला देवीलाल भैरवगढ़ केनजदीक श्रीरामनगर कॅालोनी में रहता था।मजदूरी का काम करने वाले देवीलाल के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। तीन दिन पहले पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो पत्नी रानी तीनों बच्चों को लेकर नीलगंगा के जबरन कॉलोनी स्थित मायके आ गई। मंगलवार दोपहर घर में अकेले देवीलाल ने सल्फास की गोलियां गटक ली।
पत्नी ने ही देखी पहली बार रील
मौत से पहले इंस्टाग्राम पर डाले उसके वीडियो को पत्नी रानी ने जैसे ही देखा, उसने तत्काल ही देवीलाल के छोटे भाई कुलदीप को सूचना दी। कुलदीप काम पर था, वह घर पहुंचा तो देखा देवीलाल बेसुध पड़ा है। वह तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


