छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा में बाजारों में जानलेवा चाइनीस मांझा खुलेआम बिक रहा है जो कि चलने वाले राहगीरों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है, इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए हैं, और बिक्री पर रोक नहीं होने से दुकानदारों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। जिसका नतीजा यह हुआ कि एक व्यक्ति एक बार फिर घायल हो गया।
नगर सैनिक हुआ मांझे से घायल
एक मामला सामने आया है, जहां बाइक से सवार होकर नगर सैनिक शहर की तरफ आ रहे थे, इसी दौरान चाइनीस मांझा में घायल हो गए, चेहरे और गले में गहरी चोट आई है। जिनका उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चाइनीज मांझा से घायल होने की जानकारी मिली है, एक टीम गठित की गई है जो चाइनीज मांझा जिन दुकानों पर बिक रहा है उन पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल आपको बता दे की छिंदवाड़ा शहर में यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी शहर में खुलेआम दुकानों में बिक रहा है, जिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।


