P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDamoh News : धारदार हथियार से युवक की हत्या… संदेहियों से पुलिस...

Damoh News : धारदार हथियार से युवक की हत्या… संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ

नोहटा थाना के सेमरा मडिया ग्राम का मामला

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के नोहटा थाना के ग्राम सेमरा मढ़िया में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित पुलिस महकमे के आला अधिकारी, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच उपरांत पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार सोमवार रात लोगों ने छत्रपाल उर्फ छतु पिता सुख सिंह 21 वर्ष निवासी सेमरा मड़िया का शव ग्राम में पड़ा हुआ देखा। मृतक के गले में धारदार हथियार से की गई चोट के निशान थे।

संदेहियों से कर रहे पूछताछ
सूत्रों के अनुसार पुलिस को प्रारंभिक जांच में कुछ संदेही सामने आए है, जो कुछ समय पूर्व तक मृतक के साथ होना बताए गए है। पुलिस संदेह के आधार पर संदिग्धों लोग हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

इनका कहना है
मामला दर्ज कर साक्ष्यों का संकलन कर जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझा लेगी।
श्रुतकीर्ति सोमवंशी
पुलिस अधीक्षक दमोह

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट