P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने दिखाई सख्ती… जनसुनवाई पर दिखा...

Betul News : कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने दिखाई सख्ती… जनसुनवाई पर दिखा जोर

आवेदनों के निराकरण की बात

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में झल्लार निवासी रामसिंह किराड़ ने आवेदन के माध्यम से अपनी कृषि भूमि पर हुए अतिक्रमण की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर सूर्यवंशी ने एसडीएम और नायब तहसीलदार झल्लार को आवेदन की मौका जांच कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किए जाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, अपर कलेक्टर वंदना जाट ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्लॉट पर नाली निर्माण होने की शिकायत पर दिए जांच के निर्देश
जनसुनवाई में मुलताई के भगत सिंह वार्ड निवासी अजाबराव ने प्लॉट पर नाली निर्माण होने की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर सूर्यवंशी ने मुलताई सीएमओ को आवेदक के प्लॉट पर नाली निर्माण होने संबंधी समस्या की विस्तृत जांच कर निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। बैतूल जनपद के ग्राम गोराखार की जगंता उईके ने अपनी भूमि पर पीएम आवास नहीं बनाने देने के संबंध में अपनी समस्या कलेक्टर सूर्यवंशी को बताई, जिस पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ बैतूल को आवेदिका की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन टंकी और पाइपलाइन, विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करें
जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम खेड़ी कोर्ट निवासी अश्विन पांसे ने आवेदन के माध्यम से बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन टंकी और पाइपलाइन का कार्य अधूरा है। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत और पीएचई ईई को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल निवासी गणेश भागबेले ने एनपीएस कार्ड में मीनिंग सुधारे जाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम कोथलकुंड के ग्रामीणों ने 8 वर्षों से अपूर्ण पाइपलाइन और विद्युतीकरण के कार्य की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने पीएचई ईई को प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

पीएम आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन
जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम गौला निवासी विट्ठलराव हुरमाडे सहित अन्य किसानों ने आवेदन के माध्यम से पारसडोह जलाशय का चक क्रमांक 106 में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत करते हुए उक्त चक को मुख्य पाइप से जोड़ने की मांग की, ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सकें। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को मौका स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। घोड़ाडोंगरी तहसील निवासी किरण प्रजापति ने आवेदन के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर सूर्यवंशी ने घोड़ाडोंगरी तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट