P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम डॉ. मोहन...

Ujjain News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव ने महाकाल के किए दर्शन

भस्म-पूजन व अन्नक्षेत्र में प्रसादी वितरण

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार रात उज्जैन पहुंचे। रात्रि में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर शयन आरती में सहभागिता की। इसके पश्चात मंगलवार सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ नंदी हाल में करीब 20 मिनट तक विधि-विधान से पूजन किया तथा गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया।

भगवान महाकाल का अभिषेक
गर्भगृह में दोनों नेताओं ने भगवान महाकाल का अभिषेक किया। पुजारी आकाश द्वारा लगभग 20 मिनट तक षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया गया, जो यश-कीर्ति की कामना हेतु किया जाता है। दर्शन-पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा मध्यप्रदेश के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और स्वयं भी प्रसादी ग्रहण की।

सादगी का दिया परिचय
सादगी का परिचय देते हुए पोहे की प्रसादी ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं ने अपनी थाली स्वयं उठाकर निर्धारित स्थान पर रखी।इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट