P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया मेडिकल कॉलेज...

Ujjain News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे मौजूद

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ उज्जैन को चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने उज्जैन में निर्माणाधीन ‘मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज’ के भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज का पूरा प्लान समझा और उचित सुझाव दिए।

जे.पी. नड्डा ने दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, और कहा कि इससे उज्जैनवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह मेडिसिटी न केवल उज्जैन बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मील का पत्थर साबित होगी। इस अत्याधुनिक परिसर में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं और शोध केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुनिश्चित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट