भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर उथल पुथल की स्थिति नजर आ रही है, क्योंकि मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने साफतौर पर लिखा कि नए लोगों को आगे आने का मौका देने के लिए वे यह कदम उठा रहे हैं। जिसे टैलेंट हंट से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही मुकेश नायक ने कहा कि उनका दो साल का कार्यकाल पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने पहले ही इस मांग को रखा था।
टैलेंट हंट को लेकर खड़ा हुआ विवाद
पिछले 24 घंटों के भीतर मध्यप्रदेश कांग्रेस में काफी कुछ विवाद की स्थिति नजर आई, क्योंकि 23 दिसंबर को मुकेश नायक ने टैलेंट हंट से जुड़ा एक आदेश जारी किया था जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन इंचार्ज अभय तिवारी ने निरस्त कर दिया था। तभी से कहा जा रहा था कि इसका असर आने वाले वक्त में देखने को मिलेगा, नतीजतन मुकेश नायक ने इस्तीफा देने का फैसला लिया। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
दीपक जोशी को लेकर दिया था बयान
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने दीपक जोशी के विवाह को लेकर भी बयान दिया था, उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी में चलो गओ दीपक जोशी। वैसे ही हमाई पार्टी में आओ और हमाई पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी थी, एक लुगाई और ले गओ इतेसे, बताओ ना आप’। जिसके बाद उसकी आलोचना भी हुई थी।


