निवाड़ी/हेमन्त वर्मा/खबर डिजिटल/ जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से दो घायल
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को उपचार के लिए ओरछा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से हादसा
बताया जा रहा है कि आज पुख्य नक्षत्र के अवसर पर श्रद्धालु भगवान रामराजा सरकार के दर्शन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ओरछा जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।


