भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत अब गौमांस की तस्करी को लेकर गरमा गया है। भाजपा महापौर पर बजरंग दल ने बड़ा आरोप लगाता हुए महापौर मालती राय से इस्तीफे की मांग की है। दरअसल, राजधानी भोपाल के जिंसी चौराहे स्थित स्लाटर हाउस से 26 टन गौमांस की तस्करी का हाल ही में खुलासा हुआ था। जिसमें मुख्य आरोपी असलम कुरैशी पर कथित रूप से सरकारी संरक्षण का आरोप लगा है। असलम कुरैशी गोमांस को बैंकॉक और दुबई जैसे खाड़ी देशों में भेज रहा था। मामले की जांच अब एसआईटी को सौंप दी गई है।
बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महापौर मालती राय के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि महापौर मालती राय खुद गोमांस मामले में लिप्त हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महापौर के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे बाजी की।


