भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूत को लेकर रविवार को रीवा में सिंगरौली ज़िले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की बैठक हुई। MP कांग्रेस की इस बैठक में
सिंगरौली, देवसर और चितरंगी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
MP कांग्रेस की इस बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’, AICC के सह प्रभारी रणविजय लोचाव जी, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, सिंगरौली ज़िला अध्यक्ष (शहर) प्रवीण सिंह चौहान, सिंगरौली ज़िला अध्यक्ष (ग्रामीण) सरस्वती सिंह मरकाम तथा प्रदेश महासचिव कविता पांडे सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –Budget 2026: बजट में सभी वर्गों के कल्याण पर फोकस, बोले CM मोहन यादव – Khabar Digital
भोपाल कांग्रेस ने बजट के विरोध में किया प्रदर्शन
केंद्रीय बजट 2026-27 के विरोध में MP Congress ने राजधानी भोपाल में हाथों में झुनझुना लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि Budget 2026 से मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई से त्रस्त आम जनता, बेरोजगार युवाओं, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग को सिर्फ वादों का झुनझुना पकड़ा दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भोपाल स्थित कार्यालय के सामने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झुनझुना लेकर भाजपा सरकार के बजट को झुनझुना बजट करार दिया।
यह भी पढ़ें –केंद्रीय बजट 2026: MP कांग्रेस ने बजट को बताया झुनझुना, कहा – इससे मध्यम वर्ग को राहत नहीं… – Khabar Digital


