P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा: धारकुंडी परम हंस आश्रम के महाराज हुए ब्रम्हलीन… स्वामी जी ने...

रीवा: धारकुंडी परम हंस आश्रम के महाराज हुए ब्रम्हलीन… स्वामी जी ने बदलापुर आश्रम मुंबई में ली अंतिम सांस

अंतिम दर्शन के लिए पूरे विंध्य से लोगों का उमड़ा जन सैलाब

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ धारकुण्डी आश्रम के संस्थापक महान संत,पूज्य स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज ब्रम्हलीन हो गए है जिनकी अंतिम यात्रा बदलापुर,मुंबई आश्रम से धारकुण्डी आश्रम के लिए प्रस्थान कर चुकी है पूज्य महराज के अंतिम दर्शन हेतु सेमरिया में लोगो का हुजूम सुबह से ही लगा रहा।

घनघोर जंगल में की थी तपस्या
बताते चले कि यह आश्रम रीवा जिले की सीमा से लगे सतना जिले में धारकुंडी में स्थापित है, जहां स्वामी जी ने घनघोर जंगल में तपस्या की थी, स्वामी जी की समाधि को इसी आश्रम में स्थापित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला आश्रम में ही मौजूद रहे, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी महाराजश्री को श्रद्धांजलि दी।

महाराज श्री के किए अंतिम दर्शन
पूज्य स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज के ब्रम्हलीन होने की खबर के बाद पूरे देश से स्वामी जी के अनुयायियों का जमावड़ा आश्रम में लगा हुआ है, उन्होंने महाराज श्री के अंतिम दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट