P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में वरिष्ठ विधि तपस्वियों का होगा सम्मान… 14 मार्च को ‘प्रत्यंचा’...

इंदौर में वरिष्ठ विधि तपस्वियों का होगा सम्मान… 14 मार्च को ‘प्रत्यंचा’ का द्वितीय वर्ष समारोह

न्याय के मार्ग पर चलकर समाज की सेवा

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ विधि जगत में चार दशक से अधिक समय तक न्यायदान की साधना में लगे वरिष्ठ अधिवक्ताओं और विधि तपस्वियों के सम्मान के लिए संस्था ‘प्रत्यंचा’ द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। संस्था के द्वितीय वर्ष के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम 14 मार्च 2026, शनिवार को गांधी हॉल, जिला न्यायालय के पास, इंदौर में आयोजित होगा।

न्यायसेवियों का होगा सम्मान
कार्यक्रम में विधि क्षेत्र में 40 वर्षों या उससे अधिक समय से सक्रिय अधिवक्ताओं और न्यायसेवियों का सम्मान किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में इन वरिष्ठ विधिज्ञों का योगदान अमूल्य रहा है, इसलिए उनके अनुभव और समर्पण को सम्मानित करना समाज के लिए गौरव की बात है।

विधि विद्यार्थी भी रहेंगे उपस्थित
संस्था ‘प्रत्यंचा’ के संयोजक निमेष पाठक (अधिवक्ता) ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विधि जगत के उन तपस्वियों को सम्मान देना है, जिन्होंने लंबे समय तक न्याय के मार्ग पर रहकर समाज की सेवा की है। समारोह में शहर के अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजन और विधि विद्यार्थी भी उपस्थित रहेंगे।

समारोह की गरिमा बढ़ाने का आग्रह
आयोजकों ने सभी आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मान समारोह की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है। आयोजकों के अनुसार ‘आपका सम्मान हमारा सौभाग्य’ इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट