P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशथोड़ी जल्दबाजी और मच गई चीख पुकार.... भोपाल स्टेशन का खौफनाक VIDEO...

थोड़ी जल्दबाजी और मच गई चीख पुकार…. भोपाल स्टेशन का खौफनाक VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे

भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर कुछ देर तक घिसटता चला गया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन स्टेशन से रवाना हो रही थी. इसी दौरान एक युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. जल्दबाजी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया. इसके बाद वह कुछ दूरे तक टक्कर खाता रहा. जिसे देखकर प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

थोड़ी जल्दबाजी और मच गई चीख पुकार

घटना के वक्त आसपास मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने तुरंत स्थिति को समझा और मदद के लिए दौड़ पड़े. जैसे ही ट्रेन रोकी गई, लोगों ने मिलकर युवक को बाहर निकाला. इस दौरान वह घायल हो चुका था, लेकिन राहत की बात यह रही कि उसकी जान बच गई. बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं, तो कुछ लोग रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं. हालांकि रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को बार-बार चेतावनी दी जाती है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें.

रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें. थोड़ी सी जल्दबाजी या लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. स्टेशन पर लगे अनाउंसमेंट और चेतावनी संकेतों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है, इसलिए उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट