इंदौर में एलपीजी गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है, जिससे नए उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत नहीं बल्कि परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शहर में नए गैस कनेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाला ऑनलाइन पोर्टल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह बंदी करीब एक महीने तक जारी रह सकती है, जिससे नए कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई है. इस फैसले के पीछे मुख्य वजह गैस सप्लाई से जुड़ी मौजूदा स्थिति और बढ़ती मांग को बताया जा रहा है. हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर कई तरह की समस्याएं सामने आई हैं. डिलीवरी में देरी, बुकिंग में परेशानी और सप्लाई में असंतुलन जैसी दिक्कतों के कारण प्रशासन और कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है.
इंदौर में नहीं मिलेगा नया गैस कनेक्शन
इसी स्थिति को संभालने के लिए अधिकारियों ने नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है. इससे पहले भी देखा गया है कि गैस की कमी और बढ़ती मांग के कारण कई जगहों पर बुकिंग सिस्टम प्रभावित हुआ है और लोगों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा है. इंदौर में भी हालात कुछ ऐसे ही बने हुए हैं, जहां गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह सामान्य नहीं है. कई इलाकों में लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर बुकिंग के बाद भी डिलीवरी में देरी हो रही है.
हालांकि इस दौरान अगर किसी को भी किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. विभाग पूरी तरह अलर्ट है कि लोगों को ज्यादा परेशानी ना हो और अधिक से अधिक सेवाएं मिल पाए. प्रशासन ने साफ किया है कि यह फैसला स्थायी नहीं है. जैसे ही गैस सप्लाई सामान्य होगी और वितरण व्यवस्था ठीक हो जाएगी, पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा. तब तक नए उपभोक्ताओं को इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


