P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशधार के बदनावर में बिती रात BJP के पूर्व जिला महामंत्री के...

धार के बदनावर में बिती रात BJP के पूर्व जिला महामंत्री के घर क्राइम ब्रांच की दबिश

बदनावर/ खबर डिजिटल/ बदनावर के अणु नगर से बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने BJP के पूर्व महामंत्री शांतिलाल सिरवी के घर दबीस देकर मकान पर से 4 लोगों को IPL का सट्टा करते हुए पकड़ा है।

4 आरोपी सट्टा मामले में गिरफ्तार

जिसमें भाजपा के पूर्व महामंत्री व पार्षद पति शांतिलाल पिता नानुराम सिर्वी निवासी अणुनगर बदनावर, पूर्व पार्षद विनय पिता छगनलाल जाट निवासी सुभाष मार्ग बदनावर, शांनु उर्फ आदित्य राजेश डागरा जाति माहेश्वरी निवासी भोज मार्ग बदनावर, अभिषेक पिता गोपाल गोयल जाति अग्रवाल निवासी वीरमणी कॉलोनी बदनावर को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में सभी आरोपियों को जमानत दे दी गई।

यह भी पढ़ें –8 अप्रैल को शिक्षकों की रैली, बोले- अध्यादेश लाकर राहत दे सरकार – Khabar Digital

ये सामान हुआ बरामद

खबर डिजिटल को बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाहा से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से सट्टा उपकरण, एक लेपटॉप, 6 मोबाइल के साथ सट्टे का लाखों का हिसाब मिला है। पूर्व भाजपा महामंत्री व पूर्व पार्षद विनय ठाकुर पर कई संगिन अपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज है।

बदनावर पुलिस में चारों के खिलाफ जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर सोमवार को तहसील न्यायालय में पेश किया गया जहां से चारों आरोपियों को तहसीलदार सुरेश नागर ने जेल भेज दिया गया।

भाजपा पूर्व जिला महामंत्री के फार्म हाउस में चल रहा था सट्टा

वहीं बता दें कि बदनावर में भाजपा समर्थित प्रतिष्ठित लोगों के फार्म हाउस पर सट्टे व जुएं की टेबल संचालित की जा रही है।बता दें की इस धंधे को संचालित करने वाले लोग सप्ताहिक रुप से टेबल को संचालित करते हैं।ओर एक सप्ताह में जगह बदल देते हैं।ताकी पुलिस इन तक नहीं पहुंच सके।

यह भी पढ़ें –आधार बनाने वाली कंपनी में इंटर्नशिप का मौका, इस लिंक से डायरेक्ट करें अप्लाई – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट